नीलगाय बनी काल: मेरठ-पौड़ी हाईवे और शामली-मेरठ मार्ग पर हुए हादसों में महिला व SI की मौत, पर्व की खुशियां मातम में बदलीं
बिजनौर में हाईवे पर नीलगाय से बाइक टकराने से एक महिला की मौत हो गई। उधर, शामली-मेरठ मार्ग पर नीलगाय ...और पढ़ें

ज्योति और वैभव कुमार के फाइल फोटो।
HighLights
बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम, पति हुए घायल।
सहारनपुर के गांव घसौती निवासी वैभव कुमार की गाजियाबाद में थी तैनाती।
संवाद सूत्र, किरतपुर (बिजनौर)। भनेड़ा टोल प्लाजा के पास हाईवे पर सड़क पार कर रही नील गाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार की दोपहर गांव आजमपुर उर्फ खानपुर निवासी राजवीर सिंह अपनी 37 वर्षीय पत्नी ज्योति के साथ बाइक से बिजनौर जा रहे थे। जैसे ही वे मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भनेड़ा टोल प्लाजा से आगे गांव शकरपुरी के सामने पहुंचे, तभी हाईवे पार कर रही नील गाय से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजवीर का उपचार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह राठौर ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। त्योहार पर महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतका की दस वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने दीपावली त्योहार पर परिवार की खुशियां छीन लीं।
कार से ड्यूटी पर लौटते समय हादसे में दारोगा की मौत
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घसौती निवासी वैभव कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा थे। उनकी गाजियाबाद जिले में तैनात थी। दीपावली पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद रविवार रात कार से ड्यूटी पर लौट रहे थे।
बताया गया कि शामली जिले से कुछ आगे रात करीब 11 बजे रास्ते में अचानक एक नीलगाय उनकी कार के सामने आ गई, जिसके चलते कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैभव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार की दीपावली की खुशियों को मातम में बदल गईं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।