विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सफर करने से पहले चेक कर लें Meerut Metro व NAMO Bharat का पूरा टाइमटेबल, कौन से स्टेशन से किस समय मिलेगी आपकी ट्रेन?

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 23 Feb 2026 02:31 PM (IST)

NAMO Bharat and Meerut Metro Timings : नमो भारत ट्रेन के शेष हिस्से के शुरू होने और मेरठ मेट्रो के ...और पढ़ें

Meerut Metro व NAMO Bharat का टाइमटेबल (AI की मदद से तैयार तस्वीर)

Meerut Metro व NAMO Bharat का टाइमटेबल (AI की मदद से तैयार तस्वीर)

HighLights

  1. सोमवार-शुक्रवार नमो भारत/मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक।

  2. शनिवार और रविवार को है इनके समय में परिवर्तन।

जागरण संवाददाता,मेरठ। नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो से यात्रा करना चाहते हैं तो यह जान लें। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक दोनों ही ट्रेनों का संचालन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी।

नमो भारत का संचालन दिल्ली की ओर

स्टेशन      पहली ट्रेन        अंतिम ट्रेन

मोदीपुरम सुबह 6.01 रात 10.01

बेगमपुल सुबह 6.07 रात 10.07

शताब्दीनगर सुबह 6.14 रात 10.14

नमो भारत का संचालन मोदीपुरम की ओर

स्टेशन      पहली ट्रेन      अंतिम ट्रेन

सराय काले खां सुबह 6.00 रात 10

आनंद विहार सुबह 6.13 रात 10.13

शताब्दीनगर सुबह 6.05 रात 10.53

यह भी पढ़ें- Meerut Metro और नमो भारत की किराया सूची जारी, मेट्रो का अधिकतम Fare ₹60; दिल्ली जाने के लिए देने होंगे इतने रुपये

मेरठ मेट्रो की समय सारिणी

-मोदीपुरम और मेरठ साउथ से पहली मेट्रो ट्रेन सुबह छह बजे चलेगी। जबकि अंतिम मेट्रो दोनों स्टेशनों से रात 10 बजे चलेगी।

-मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर जाने वाली पहली मेरठ मेट्रो शताब्दीनगर स्टेशन पर सुबह 6.20 बजे, बेगमपुल स्टेशन पर 6.32 बजे मिलेगी। जबकि इस रूट पर अंतिम मेट्रो शताब्दीनगर स्टेशन पर रात 10.12 बजे और बेगमपुल स्टेशन पर 10.24 बजे मिलेगी।

-मोदीपुरम से मेरठ साउथ की ओर से जाने वाली पहली मेरठ मेट्रो बेगमपुल स्टेशन पर सुबह 6.19 बजे और शताब्दीनगर स्टेशन पर सुबह 6.29 बजे मिलेगी। जबकि इस रूट पर अंतिम मेट्रो बेगमपुल स्टेशन पर 10.19 बजे और शताब्दीनगर स्टेशन पर 10.29 बजे मिलेगी।

यह भी पढ़ें- मेरठ वाले ध्यान दें! मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में न हो कंफ्यूज, इन आसान तरीकों से पहचानें दोनों में अंतर

अत्याधुनिक प्रणाली से होगा दोनों ट्रेनों का एक साथ संचालन

नमो भारत व मेरठ मेट्रो एक आधुनिक परिवहन प्रणाली है जिसका संचालन केंद्रीयकृत परिचालन नियंत्रण केंद्र (ओसीसी) से होगा। एनसीआरटीसी ने दुनिया में पहली बार एलटीई आधारित प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) के साथ यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (ईटीसीएस) लेवल-टू को अपनाया है। इसमें आटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) और आटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन (एटीएस) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro: सुरंग में मोबाइल नेटवर्क गायब, यात्रियों को हो रही परेशानी, बेगमपुल स्टेशन पर  Wi-Fi भी ठप

एटीपी एक सुरक्षा प्रणाली है जो यह सुनिश्चित करती है कि ट्रेनें सुरक्षित गति सीमा और सिग्नल के भीतर संचालित हों। वहीं एटीएस समय-सारिणी का पालन बरकरार रखने और व्यवधानों को न्यूनतम करने के लिए निगरानी और नियंत्रण की प्रणाली है।