Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली की 'लैला' पर जान छिड़कता था नायडू

मेरठ जेएनएन। शिव शक्ति नायडू ने अपना गैंग बड़ा करने के लिए दिल्ली के बाहर हरियाणा राजस्थान अ

By JagranEdited By: Updated: Wed, 19 Feb 2020 09:00 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली की 'लैला' पर जान छिड़कता था नायडू

मेरठ, जेएनएन। शिव शक्ति नायडू ने अपना गैंग बड़ा करने के लिए दिल्ली के बाहर हरियाणा, राजस्थान और वेस्ट यूपी के बदमाशों से संपर्क कर लिया था। पंजाब के बठिंडा से वांछित चल रहे कुख्यात बदमाश आर्यन से शिव शक्ति नायडू की दोस्ती हो गई थी। आर्यन की दिल्ली निवासी रिश्तेदार लैला से मिलने के बाद नायडू उस पर जान छिड़कने लगा था। लैला से प्रेम संबंध के बाद पत्‍‌नी से भी कुछ दूरियां बन गई थीं। नायडू को पकड़ने के लिए दिल्ली की स्पेशल सेल हमेशा लैला की घेराबंदी करती थी। आर्यन भी हवाला की रकम लूटने में वांछित चल रहा है। आर्यन ने लैला की शादी नायडू से कराने का भी प्लान बनाया था।

शक्ति कलेक्शन के नाम से नायडू की अंबेडकर नगर में शॉप थी। उस समय उसे अंबेडकर नगर में रहने वाली रेखा उर्फ राखी से प्यार हो गया था। शॉर्ट में अमीर बनने की ललक ने नायडू को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। हवाला की रकम लूटने के बाद नायडू ने रेखा से शादी कर ली। नायडू का 14 साल का बेटा भी है। नायडू की लैला से दोस्ती होने के बाद रेखा ने हाथ खींच लिए थे। इसके बाद रेखा की सब्जी वाले मुकेश से दोस्ती हो गई। नायडू ने मुकेश को धमकी दी। इसके बाद रेखा की दोस्ती नायडू गैंग के तिलकराज से हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर नायडू ने रेखा की पिटाई भी की थी। पुलिस के मुताबिक, तिलक राज और उसके भतीजे हनी को नायडू इसलिए ही मेरठ लाया था। ताकि एएसपी ललित मोहन की हत्या कर दें, इसके बाद नायडू का प्लान तिलकराज की हत्या करने का था। 30 जनवरी को खिर्वा रोड पर तिलकराज पर नायडू ने गोलियां बरसाई थी। हनी के बीच में आने के कारण उसकी गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तिलकराज बच गया। तिलकराज ने भी पुलिस को सिर्फ इतना ही बताया कि नायडू एसीपी की हत्या करना चाहता था। उसने नायडू की पत्‍‌नी से अपनी दोस्ती के बारे में पुलिस को जानकारी तक नहीं दी।