विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक भविष्यवाणी ने ली पुजारी की जान, मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

By Pankaj arenEdited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 16 Oct 2026 03:15 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के भोरा कला में पुजारी देवानंद भारती की हत्या का पुलिस ने राजफाश किया है। भविष्यवाणी फेल होने और ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. भोरा कला पुजारी देवानंद भारती हत्याकांड का पुलिस ने किया राजफाश।

  2. पड़ोसी को झूठे आरोप में फंसाने की गहरी साजिश भी रची।

संवाद सहयोगी, मुजफ्फरनगर। भोरा कला में गुंबद वाले शिव मंदिर के पुजारी देवानंद भारती की हत्या का पुलिस ने राजफाश किया है। पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

बेटा होने की भविष्यवाणी के फेल होने और पड़ोसी से रंजिश के चलते उसे फसाने के लिए दोनों ने पुजारी की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने दो तमंचे और हत्या में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की है।

एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पिता हाशिम व पुत्र जिशान मूल रूप से सिसौली के रहने वाले हैं और भोरकला में रह रहे हैं। आरोपित जिशान का कहना था कि पुजारी ने उन्हें बेटा होने की भविष्यवाणी करते हुए पत्नी को दवाई खिलाने के लिए दी थी। भविष्यवाणी फेल हो गई जिससे पिता व पुत्र नाराज थे।

उनकी अपने पड़ोसी एक युवक से रंजिश चल रही थी। दोनों मामलों के चलते पिता पुत्र ने पुजारी की हत्या कर पड़ोसी युवक को फसाने की योजना बनाई। पड़ोसी युवक का फोटो भी मौके पर फेंक दिया था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर घटना का राजफाश किया। पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स के साथ जब्त 15.40 लाख की नकदी रिलीज करने की अर्जी निरस्त, कोर्ट ने तत्कालीन SSP समेत 6 अफसरों पर कार्रवाई को लिखा

पुलिस ने 417 किलोग्राम पटाखों से भरीं दो गाडियां पकड़ी, दो आरोपित भी गिरफ्तार

छपारः पुलिस ने महरायपुर मोड पर चेंकिंग के दौरान अवैध पटाखों से भरें दो वाहनों महिंद्रा सुपरो व मैक्स पिकअप में पकड़ लिया। जिनमें विभिन्न मार्को के 34 कार्टून पकडे गए। जिनमें लगभग 417 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए है। पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। जो बिना लाइसेंस के आतिशबाजी का भंडारण कर परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में बर्थडे मना रहे 15 साल के किशोर को मारने की नीयत से हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग, मची चीख-पुकार