मेरठ और बिजनौर के बेटों की बड़ी उड़ान: मृणाल को US में गूगल व उज्ज्वल को जर्मनी के सिटिजन ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी
पश्चिमी यूपी के दो युवाओं मेरठ के मृणाल अहलावत और बिजनौर के उज्ज्वल देशवाल ने अपनी प्रतिभा से वैश्विक स्तर ...और पढ़ें

मृणाल अहलावत और उज्ज्वल देशवाल। सौ. स्वजन
HighLights
मृणाल अहलावत गूगल में टेक्निकल हेड नियुक्त हुए।
उज्ज्वल देशवाल संभालेंगे हेल्थकेयर कारोबार।
मेरठ (वि)। वेस्ट यूपी के दो युवाओं ने अपनी प्रतिभा से दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों में नियुक्ति पाई है। मेरठ के मृणाल अहलावत को गूगल में टेक्निकल हेड और बिजनौर के उज्ज्वल देशवाल ने जर्मनी में सिटिजन ग्रुप के हेल्थकेयर कारोबार के हेड की जिम्मेदारी मिली है।
दौराला निवासी रवि चौधरी व जितेन्द्र सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय मृणाल अहलावत, मौसम विज्ञान विभाग के उपमहानिदेशक (डीडीजी) पद से सेवानिवृत्त विरेंद्र सिंह और नम्रता सिंह के पुत्र हैं। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने मृणाल अहलावत को गूगल में टेक्निकल हेड के पद पर नियुक्त किया है। मृणाल ने 27 सितंबर 2026 को कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित गूगल परिसर में अपना कार्यभार ग्रहण किया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में मृणाल का परिवार नोएडा में रहता है। मृणाल की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे दौराला क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मृणाल को यह जिम्मेदारी विश्वस्तरीय तकनीकी सेवाओं के तकनीकी नेतृत्व के रूप में मिली है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, निरंतर मेहनत और स्पष्ट लक्ष्यों के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- मेरठवासियों के लिए अच्छी खबर: अब मेडिकल काॅलेज से सुभारती यूनिवर्सिटी तक सीधे मिलेगी सिटी बस; इसका रूट व किराया तय
खेती-किसानी करने वाले परिवार के बेटे हैं बिजनौर के उज्ज्वल देशवाल
नजीबाबाद: बिजनौर जिले की नजीबाबाद तहसील के गांव ग्राम मानपुर निवासी किसान अमरीश कुमार देशवाल के बेटे उज्ज्वल देशवाल ने सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया और निरंतर मेहनत की। स्वजन के अनुसार उज्ज्वल को जर्मनी की प्रतिष्ठित टेक्निकल यूनिवर्सिटी आफ म्यूनिख में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने काॅरपोरेट जगत में कदम रखा।
यह भी पढ़ें- नमो भारत के 'ट्रिप पास' का क्या है लाभ? दैनिक यात्री बोले इसकी जगह हमें चाहिए 'मासिक पास'
जर्मनी में मर्सिडीज तथा अमेजन जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियों के साथ काम किया। अब वह सिटिजन ग्रुप से जुड़ने जा रहे हैं, जहां वह कंपनी के हेल्थकेयर कारोबार के हेड के तौर पर उन्हें जिम्मेदारी मिली है। उज्ज्वल की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
