विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में जमींदोज हुई कुख्‍यात बद्दो की आलीशान कोठी, अब पुलिस करेगी जमीन का जब्तीकरण

By Himanshu DwivediEdited By:
Published: Thu, 21 Jan 2021 10:54 PM (IST)

Badan Singh Baddo News बदन सिंह बद्दो की कोठी जमीदोज करने के बाद अब पुलिस जमीन जब्‍तीकरण की तैयारी कर ...और पढ़ें

बदन सिंह बद्दो की कोठी जमींदोज की गई।
बदन सिंह बद्दो की कोठी जमींदोज की गई।

मेरठ, जेएनएन। बदन सिंह बद्दो की कोठी जमींदोज होने के बाद पुलिस जमीन का जब्तीकरण भी करेगी। एएसपी ने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि कोठी टूटने के बाद मलबा और जमीन के जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बदन सिंह ने यह संपत्ति अवैध कमाई से बनाई थी। उसके अलावा पपीत बढ़ला और डिपीन सूरी की संपत्ति की भी पुलिस तलाश कर रही है। दरअसल, बदन सिंह, पपीत बढ़ला और डिपीन सूरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

एएसपी कृष्ण विश्नोई को पिछले तीन माह से बदन सिंह बद्दो की कुंडली खंगालने में लगाया गया था। उन्होंने बदन सिंह बद्दो से जुड़े प्रत्येक शख्स से पूछताछ की, जिसके बाद बदन सिंह की दो महिला दोस्तों के नाम भी सामने आ चुके है। हालांकि राजनीति दबाव के चलते अभी तक दोनों पर शिकंजा नहीं कसा गया। एएसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि पिछले तीन माह में की मेहनत का नतीजा है कि बदन सिंह बद्दो की कोठी जमींदोज हो गई। एएसपी की तरफ से ही रिपोर्ट बनाकर एमडीए को भेजी गई थी। उसी रिपोर्ट पर एमडीए की तरफ से बदन सिंह की भाभी कुलदीप कौर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बदन सिंह बद्दो पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा रही है, जिसमें एएसपी की कार्रवाई को अंकित किया गया है। एएसपी ने बताया कि शुक्रवार को कोठी जमींदोज होने के बाद जमीन के जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अभी उनका दस दिन का समय बचा हुआ है, इसी समय में बदन सिंह की जमीन को जब्त कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: बद्दो की आलीशान कोठी में रातभर चलती थी पार्टी, खौफ से किसी के झांकने की भी नहीं होती थी हिम्‍मत

हाईकोर्ट की फटकार के बाद टूटी थी पुलिस की नींद

बदन सिंह बद्दो उसके बेटे सिंकदर की फरारी को दो साल बीतने वाले है। तब भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई, जिसके चलते समाजसेवी अभिषेक सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की, जिसमें आरोप लगाया कि एक तरफ योगी सरकार अपराध मुक्त प्रदेश बनाने की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ उसी के अधिकारी बदन सिंह बद्दो को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रहे है। अभिषेक सिंह की याचिका पर कोर्ट ने बदन सिंह बद्दो की धरपकड़ पर प्रमुख सचिव गृह से जवाब मांगा। उसके बाद प्रमुख सचिव गृह की तरफ से 23 नवंबर को हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया गया। तभी से ही पुलिस ने बदन सिंह पर कार्रवाई शुरू की। घर की कुर्की कराने के बाद गैंगस्टर का मुकदमा किया। उसके बाद एमडीए को कोठी के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी, जिस पर एमडीए ने गुरुवार को कोठी पर बुल्डोजर चलवा दिया।

आधे घंटे की देरी से पहुंची एमडीए की टीम

बद्दो की कोठी को जमींदोज करने के लिए एमडीए की टीम फूंक फूंक कर कदम रख रही है। गुरुवार को ध्वस्तीकरण के मौके पर भी आधे घंटे की देरी से पहुंची। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचकर एमडीए की टीम का इंतजार करते रहे। उनके मौके पर पहुंचने तक बुल्डोजर को खड़ा रखना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Badan Singh Baddo: मेरठ में मोस्‍ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की आलीशान कोठी पर चला बुल्‍डोजर, भारी पुलिस फोर्स रही मौजूद 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।