विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut: बद्दो की आलीशान कोठी में रातभर चलती थी पार्टी, खौफ से किसी की झांकने की भी नहीं होती थी हिम्‍मत

By Himanshu DwivediEdited By:
Published: Thu, 21 Jan 2021 07:59 PM (IST)

बद्दो के यहां रहने के दौरान पूरी रात पार्टी चलती थी। डीजे की तेज आवाजें पूरे कालोनी में गूंजती थी। ...और पढ़ें

पूरी रात चलती थी बदन सिंह बद्दो के मकान में पार्टी ।
पूरी रात चलती थी बदन सिंह बद्दो के मकान में पार्टी ।

मेरठ, जेएनएन। मोस्‍ट वांटेड ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो की आलीशान कोठी पर बुल्‍डोजर चलाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रही। पुलिस के साथ ही पुलिस के उच्‍चाधिकारी भी मौजूद रहे। वही कार्रवाई के दौरान कालोनी के लोग व शहर के अन्‍य लोग देखने के लिए जुट गए थे। कोठी के अंदर वुडन फ्लोरिंग से काम कराया गया था। बेडरूम से लेकर किचन तक वुडऩ लगा हुआ था। दूसरी और तीसरी मंजिल तक जाने के लिए सीढ़ी भी वुडन की बनी हुई थी। बाथरूम में भी इटेलियन टाइल्स का प्रयोग हो रहा था। साथ ही इंप्रोटिड फिटिंग भी कराई हुई थी, जिसे तोडऩे में कर्मचारियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : मेरठ में जमींदोज हुई कुख्‍यात बद्दो की आलीशान कोठी, अब पुलिस करेगी जमीन का जब्तीकरण

चलती थी पूरी रात पार्टी

कालोनी के लोगों ने बताया कि बद्दो के यहां रहने के दौरान पूरी रात पार्टी चलती थी। डीजे की तेज आवाजें पूरे कालोनी में गूंजती थी। पर किसी की हिम्‍मत नहीं होती कि पार्टी के नजारे को छत से भी एक बार देखे। मोस्‍ट वांटेड के खौफ से लोग कुछ कह नहीं पाते थे। रातभर पार्टी और मीटिंग चलती रहती थी। कुछ लोगों ने बताया वे कभी कभार छुपकर पार्टी को देखा था।

बद्दो का लान तक नहीं देख पाते थे आसपास के लोग

दिल्ली रोड के निकट पंजाबीपुरा में बदन सिंह बद्दो का खौफ का आलम क्या था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी कोठी के पीछे बेरीपुरा में बने शानदार लान को भी लोग देख नहीं पाते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि मकान की छतों पर छिपकर बद्दो की मीटिंग को देखा करते थे। फव्वारे के साथ-साथ रात-रातभर इसी लान में पार्टी चला करती थी। उस वक्त आसपास के लोगों का सोना दूभर होता था, लेकिन बद्दो के खौफ से किसी को चूं करने की हिम्मत नहीं होती थी। आज वही खौफ की दीवार टुकड़े-टुकड़े हो गई।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।