विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार, इलाके में तनाव

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 27 Nov 2017 11:00 AM (IST)

मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मेरठ में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार, इलाके में तनाव
मेरठ में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार, इलाके में तनाव

मेरठ (जागरण संवाददाता)। लोहिया नगर क्षेत्र में रविवार को संप्रदाय विशेष के युवक ने दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करते हैं। रविवार को किशोरी घर में अकेली थी। उसी क्षेत्र में हैदर पुत्र समीर रहता है, जो मूल रूप से हापुड़ के बहादुरगढ़ का रहने वाला है।

मकान में युवक का भाई नासिर भी मौजूद था। आरोप है कि हैदर किशोरी को बहला फुसलाकर अपने मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। पड़ोसी महिला ने पीड़िता की मां को इसकी जानकारी दी। मां आरोपी के घर पहुंच गई और किशोरी को थाने ले आई। आरोपी मकान में ताला डालकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत

मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी के भाई नासिर को हिरासत में ले लिया गया है। भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर भी थाने पहुंचे और पुलिस से कहा कि आरोपी हैदर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

यह भी पढ़ें: आजम खां ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया डरपोक नेता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।