विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुसलमानों पर जुल्म का बदला लो, जन्नत में हूरें मिलेंगी', तीन साल तक करते रहे ब्रेनवाश

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:51 AM (GMT+05:30)

मेरठ के उजैद को तीन साल तक इंटरनेट मीडिया के जरिए मजहबी भावनाएं भड़काकर आतंकी गतिविधियों के लिए ब्रेनवाश किया गया। उसे जन्नत और हूरों का लालच देकर जम्मू में आर्मी पोस्ट पर फिदायीन हमले की तैयारी कराई जा रही थी, जिसे एक गिरफ्तारी ने विफल कर दिया।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. उजैद को तीन साल तक इंटरनेट मीडिया से ब्रेनवाश किया गया।

  2. जम्मू आर्मी पोस्ट पर फिदायीन हमले की तैयारी थी।

  3. मजहबी भावनाएं भड़काकर जन्नत-हूरों का लालच दिया गया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। 'तुम्हारी जवानी किस काम की है, मुसलमानों पर इतना जुल्म हो रहा है। इसका बदला कौन लेगा?' इंटरनेट मीडिया के जरिये युवाओं को कट्टरपंथ की राह पर धकेलने के लिए इसी तरह के संदेशों का सहारा लिया जा रहा था। मेरठ के उजैद को भी करीब तीन साल तक वीडियो और आडियो के जरिये प्रभावित किया गया। उसे मजहबी भावनाएं भड़काने के साथ जन्नत और हूरों का लालच देकर आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया गया था।

पूछताछ में उजैद ने बताया कि नवंबर माह में जम्मू के आर्मी चेस्ट पोस्ट पर फिदायीन हमला करना था। अचानक ही जम्मू कश्मीर पुलिस ने साजिद को दबोच लिया था। इसलिए हमला करने में कामयाब नहीं हो सकें। तब से उजैद फरार चल रहा था।

एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि उजैद को लगातार भारत विरोधी वीडियो और भड़काऊ सामग्री भेजी जाती थी। इन संदेशों के जरिये उसे बताया जाता था कि मुसलमानों पर हो रहे जुल्म का बदला लेना जरूरी है। ऐसा करने पर उसे जन्नत मिलने और वहां हूरें मिलने का भरोसा दिलाया जाता था। धीरे-धीरे उसके मन में बदले की भावना पैदा कर उसे आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने का प्रयास किया गया।

जांच में सेशन एप पर उजैद की ओर से लगाई गई वन टाइम स्टोरी भी सामने आई है। पुलिस इसे उसकी मानसिकता और नेटवर्क से जुड़े संपर्कों की पड़ताल का अहम हिस्सा मान रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसे भड़काऊ सामग्री भेजने वाले कौन थे और पाकिस्तान से संचालित संदिग्ध अकाउंट के पीछे कौन लोग सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें- ‘हम भी तैयार हैं’ के एक कमेंट ने खोला आतंकी नेटवर्क का राज! फिदायीन साजिश में मेरठ का युवक गिरफ्तार

उजैद के मोबाइल की करीब छह महीने तक निगरानी जम्मू कश्मीर पुलिस कर रही थी। नवंबर 2025 में उजैद ने मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया था। उजैद की धरपकड़ के बाद जांच एजेंसी भी सक्रिय हो गई थी।

एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि उजैद के अलावा कितने किशोरों को इसी तरह निशाना बनाने की कोशिश की गई। कोतवाली क्षेत्र में सात किशोरों से पुलिस पूछताछ भी कर चुके है, जो उजैद के दोस्ती सर्किल में थे।

यह भी पढ़ें- मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं... मेरठ के ओयो होटल में बंधक लड़की से दरिंदगी, बाल पकड़कर घसीटा; सड़क पर गिराकर पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।