विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के 10वीं के छात्र ने बनाया ऐसा सेंसर सिस्टम, जिस तरफ ज्यादा गाड़ियां होंगी... पहले खुलेगा वही रास्ता

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:22 PM (IST)

मेरठ के आरजी इंटर कॉलेज में 54वीं राज्य बाल विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई, जहां छात्रों ने स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मेरठ में 54वीं राज्य बाल विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन।

  2. स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम मॉडल ने खूब सराहना बटोरी।

  3. केले के छिलके और पुराने कपड़ों से बने इको-फ्रेंडली उत्पाद।

जागरण संवाददाता, मेरठ। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए 54 वीं राज्य बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को आरजी इंटर कालेज में किया गया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं तकनीकी नवाचार कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने माडल प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुत माडलों ने निर्णायकों के साथ सभी का ध्यान खींचा।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक पारूल वर्मा व प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया। कहा कि आज का युग विज्ञान एवं तकनीक का युग है।

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन बाल विज्ञानियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भविष्य के वैज्ञानिक एवं नवप्रवर्तक बनने की प्रेरणा देते हैं।

प्रदर्शनी में जूनियर स्थिर संवर्ग एवं जूनियर क्रियाकारी संवर्ग में कक्षा छह से लेकर 10 तक के विद्यार्थियों तथा अध्यापक संवर्ग में शिक्षकों ने अपने नवाचारपूर्ण माडल प्रस्तुत किए। दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में जिले के करीब 49 विद्यालयों के 138 बाल विज्ञानियों एवं सात शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।

निर्णायक मंडल में शामिल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार, डॉ. शीतल पांडेय, व सुशील कुमार ने सभी माडलों का अवलोकन कर मूल्यांकन किया। जिला समन्वयक भूपेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी रेनू, एसआरजी रुचिरा चंदेल व आरजी की प्रधानाचार्य अंजू रानी व जिला विज्ञान क्लब समन्वयक दीपक शर्मा मौजूद रहे।

स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन को खूब मिली सराहना

राजकीय इंटर कालेज पूठखास के दसवीं कक्षा के छात्र व बाल विज्ञानी वंश ने अपने शिक्षक विचित्र कुमार के निर्देशन में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर अपना माडल तैयार किया है। छात्र ने आधुनिक संकेतों के माध्यम से ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए एक आरडिनो, अल्ट्रासोनिक सेंसर व जंपर वायर से यह माडल तैयार किया है।

इस मॉडल में लगाए सेंसर की खास बात यह है कि ट्रैफिक चौराहे पर उस लाइन की गाड़ियां पहले निकलेगा, जिसमें अधिक संख्या में वाहन खड़े होंगे। यानि यदि किसी लाइन में 10 गाड़ियां हैं। दूसरी में तीन गाड़ियां खड़ी हैं तो पहले 10 गाड़ियां निकलेंगी। अभी रेड, ग्रीन व येलो लाइटें एवं टाइम के हिसाब से ट्रैफिक चलता है।

केले के छिलके से तैयार किया बायो प्लास्टिक

सेंट जोजफ गर्ल्स इंटर कॉलेज सरधना की बाल विज्ञानी व कक्षा 12 वीं की छात्रा अलीशा परवीन ने शिक्षिका संजना के निर्देशन में केले के छिलके से प्लास्टिक तैयार किया है।

उनका कहना है कि प्लास्टिक से प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। केले के छिलके का प्रयोग करने से कूड़े की समस्या कम होगी। साथ ही इससे बना प्लास्टिक पर्यावरण के लिए भी हानिकारक नहीं होगा। उनके द्वारा तैयार प्लास्टिक फूड पैकेजिंग में काम आ सकता है।

वहीं, एनएएस इंटर कालेज के कक्षा 11 के छात्र व बाल विज्ञानी लकी कश्यप ने भी केले के छिलके से बायो प्लास्टिक तैयार किया है। इस प्लास्टिक को तैयार करने में विभिन्न पौधों के बीज भी मिलाए गए हैं।

जब उसको खेत या खाली जगह में डाला जाएगा तो कुछ दिन बाद पौधे उग आएंगे। इससे पौधारोपण भी हो जाएगा। मिड-डे-मील के लिए आने वाले केलों के बड़ी संख्या में एकत्र छिलके को देखकर यह विचार आया।

पुराने कपड़ों से तैयार किया कागज

सेंट जोजफ गर्ल्स इंटर कालेज सरधना की दसवीं कक्षा की छात्रा नंदिनी ने पुराने कपड़ों से कागज तैयार किया है। बाल विज्ञानी का कहना है कि इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

साथ ही कागज तैयार करने के लिए ज्यादा पेड़ नहीं काटने पड़ेंगे। पुराने कपड़ों को फेंकने से कचरे की समस्या का भी समाधान होगा। संसाधन की बचत होगी और पर्यावरण का संरक्षण होगा। उच्च गुणवत्ता वाला कागज भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मंडी में भीषण सड़क हादसा, कार 250 फीट गहरी खाई में गिरने से 6 नाबालिग लड़कों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।