मेरठ में होटल पर थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मेरठ के महलका गांव में एक होटल पर रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-1795791101600_m.webp)
रोटी बनाने के दौरान थूकता दिखाई दिया आरोपी मुस्तकीम। फोटो- वीडियो ग्रैब
HighLights
मेरठ में रोटी पर थूकने का वीडियो हुआ वायरल।
पुलिस ने आरोपी होटल कर्मी मुस्तकीम को किया गिरफ्तार।
एसएसपी के संज्ञान के बाद फलावदा पुलिस ने की कार्रवाई।
संवाद सूत्र, मेरठ। गांव महलका में होटल पर रोटी बनाते समय कथित रूप से थूकने का गुरुवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
गांव महलका निवासी आमिर के होटल पर मुस्तकीम पुत्र अशफाक काम करता है। मुस्तकीम रोटिया बनाते हुए लोई में अकसर थूकता था। गत दिवस गुरुवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई। जिसमें मुस्तकीम धूक रहा था।
मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर फलावदा एसओ गौरव सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसपर अमन सिंह श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपित मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ गौरव सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपित को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने में कानपुर वाले सबसे आगे, आरटीओ ने 9 महीने में काटे 2886 चालान