विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने में कानपुर वाले सबसे आगे, आरटीओ ने 9 महीने में काटे 2886 चालान

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:05 PM (IST)

कानपुर नगर में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल के मामलों में सबसे आगे है, जहां 1 जनवरी से 30 सितंबर तक 2886 चालान काटे गए।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कानपुर नगर में मोबाइल पर गाड़ी चलाने के सर्वाधिक चालान हुए।

  2. आरटीओ ने नौ महीने में कानपुर मंडल में 5355 चालान किए।

  3. वाहन चलाते समय मोबाइल उपयोग पर कानपुर में 2886 चालान दर्ज।

जागरण संवाददाता, कानपुर। सड़क पर गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना लोगों की आदत में शुमार होता जा रहा है। फोन पर बात करने या मोबाइल देखते हुए वाहन चलाने के मामले में कानपुर के लोग सबसे आगे हैं। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आरटीओ की कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है।

एक जनवरी से 30 सितंबर तक कानपुर नगर में मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने पर 2886 चालान काटे गए। यह संख्या मंडल के सभी जिलों में सबसे अधिक है। इटावा में सबसे कम 384 चालान काटे गए। कानपुर देहात में 450, फर्रुखाबाद में 208, कन्नौज में 404 और ओरैया में 1023 चालान किए गए।

5355 वाहनों का हुआ चालान

आरटीओ के आंकड़ों के मुताबिक, कानपुर मंडल के छह जिलों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने पर कुल 5355 चालान किए गए। इनमें कानपुर नगर सबसे ऊपर है, जबकि इटावा में सबसे कम 384 चालान काटे गए। कानपुर देहात में 450, फर्रुखाबाद में 208, कन्नौज में 404 और औरैया में 1023 चालान किए गए।

आंकड़े बताते हैं कि कानपुर नगर और औरैया में इस नियम की अनदेखी करने वालों की संख्या दूसरे जिलों के मुकाबले कहीं अधिक है। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना या स्क्रीन देखना चालक के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। इसके बावजूद वाहन चालक इस खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं।

चालान के बाद भी नहीं सुधर रही आदत

वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से चालक का ध्यान सड़क से हट जाता है। कुछ सेकेंड की लापरवाही भी दुर्घटना की वजह बन सकती है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग वाहन चलाते समय फोन पर बात करते हैं। आरटीओ की ओर से लगातार चालान किए जाने के बाद भी इस पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।

मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने पर लगातार सख्ती की जा रही है। कई चालान भी काटे गए। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे इस तरह की लापरवाही न बरतें। -कहकशां खातून, एआरटीओ प्रवर्तन।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।