विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में रिंग रोड के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया तेज, गूमी और जुर्रानपुर गांव के खसरों की होगी समीक्षा

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:45 AM (IST)

मेरठ में इनर रिंग रोड के लिए गूमी और जुर्रानपुर गांवों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब खसरों का मूल्यांकन किया जाएगा ताकि बैनामा शुरू हो सके।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. गूमी और जुर्रानपुर गांवों में जमीन खरीद प्रक्रिया तेज हुई।

  2. इनर रिंग रोड के लिए खसरों का मूल्यांकन जल्द होगा।

  3. लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत से 6 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। इनर रिंग रोड के लिए गूमी व जुर्रानपुर गांव से जमीन खरीदने की प्रक्रिया के अंतर्गत अब खसरों का मूल्यांकन होगा, ताकि धनराशि तय करके बैनामा शुरू हो सके। मूल्यांकन करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से पत्र तैयार किया जा रहा है, जो तहसील, वन विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी को भेजे जाएंगे। हाल ही में जिला क्रय समिति की बैठक हुई थी, जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने अनुमति दे दी है।

हापुड़ रोड से मेरठ-रुड़की हाईवे तक 5.7 किमी के हिस्से में निर्माण करके रिंग रोड बनाई जानी है। इसमें से 3.6 किमी लंबे हिस्से को बनाने की जिम्मेदारी मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) को दी गई है। मेडा दो हिस्से में इसका निर्माण करेगा, पहला वेदव्यासपुरी से दिल्ली रोड तक और दूसरा शताब्दीनगर से जुर्रानपुर रेलवे लाइन के पास तक।

फिलहाल मेडा दूसरे हिस्से के लिए यानी 2.4 किमी लंबाई के लिए जुर्रानपुर व गूमी गांव से जमीन की खरीद करेगा। इसके लिए लगभग छह हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी। अनुमान है कि इस पर लगभग 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जमीन खरीदने के बाद उसे सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।

गूमी व जुर्रानपुर में जमीन का चिह्नाकंन व सर्वे पहले ही किया जा चुका है। एलाइनमेंट में आने वाले खसरा से संबंधित किसानों से सहमति पत्र भी लिए गए थे। बहरहाल, यदि इस हिस्से का जल्द निर्माण हो जाता है तो बिजली बंबाबाईपास पर जाम घटेगा। हापुड़ रोड के वाहन गूमी, जुर्रानपुर, शताब्दीनगर होते हुए गगोल रोड या फिर दिल्ली रोड आसानी से जा सकेंगे।

14 साल से हवा में लटका है अधूरा पुल

रिंग रोड के निर्माण के लिए जुर्रानपुर में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाया गया था, इस पुल का ढांचा तो बना दिया गया था लेकिन इसे दोनों तरफ एप्रोच रोड से जोड़ा नहीं गया था। एप्रोच रोड इसलिए नहीं बन सकी थी क्योंकि उसके लिए सेतु निगम को भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई थी। अब रिंग रोड की नई तैयारी में इसकी एप्रोच रोड बन सकेगी।

आवास विकास परिषद से ही आकार लेगी रिंग रोड

रिंग रोड की यह अधूरी परियोजना तभी आकार ले सकेगी जब आवास विकास परिषद की प्रस्तावित टाउनशिप के लिए भूमि खरीद हो जाएगी। दरअसल, जुर्रानपुर फाटक से हापुड़ रोड तक रिंग रोड के हिस्से को बनाने की जिम्मेदारी आवास विकास परिषद को दी गई है।

यह भी पढ़ें- मेरठ कॉलेज में पेड़-पौधों की 383 प्रजातियों का बहुमूल्य खजाना, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

दो गांवों से खरीदी जाएगी भूमि

  • गूमी 4.5 हेक्टेयर
  • जुर्रानपुर 2.05 हेक्टेयर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।