मेरठ में 'लव जिहाद से सावधान' लिखा रथ पुलिस ने रोका, हंगामा; कार्रवाई पर जताई नाराजगी
मेरठ में शिव बरात के दौरान 'लव जिहाद से सावधान' लिखा एक रथ पुलिस ने रोक दिया। इस कार्रवाई पर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
शिव बरात में 'लव जिहाद' संदेश वाला रथ रोका गया।
पुलिस की कार्रवाई पर महामंडलेश्वर ने नाराजगी जताई।
पुलिस ने रथ हटाकर बरात यात्रा को आगे बढ़ाया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। श्रीरामलीला कमेटी की शिव बरात में शामिल होने आए एक रथ पर 'लव जिहाद से सावधान' लिखा होने पर पुलिस ने उसे रुकवा दिया। इसको लेकर हंगामा हो गया। विरोध जताने के लिए बालाजी धाम के महामंडलेश्वर महेंद्र दास पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
बाद में पुलिस ने इस रथ को हटवाकर यात्रा सुचारु करा दी। कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि शिव बरात के मुख्य संयोजक सचिन कंसल ने यह रथ बुक किया था। रथ को लाने के पीछे हिंदुत्व की रक्षा करने संबंधी संदेश देना उनका उद्देश्य था।
यह भी पढ़ें- ओबीसी आरक्षण: डेटा जुटाने की प्रक्रिया पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
जब इस रथ पर लव जिहाद से सावधान लिखे शब्दों को लेकर पुलिस ने आपत्ति जताते हुए रोका तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने रथ को बरात से हटवा दिया और यात्रा शुरू करा दी। सीओ संजय गुप्ता ने बताया कि रथ पर 'लव जिहाद से सावधान' लिखाथा, इसी वजह से उसे हटवाया गया।
