मेरठ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 इंस्पेक्टरों को मिली थानों की कमान; कुल 20 इंस्पेक्टरों और SI के कार्यक्षेत्र बदले
Meerut News: एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मेरठ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है, जिसमें पांच इंस्पेक्टरों को थानों की कमान सौंपी गई है।

HighLights
खरखौदा, सरधना, कंकरखेड़ा, देहलीगेट और परतापुर में नए थाना प्रभारी तैनात।
पांच इंस्पेक्टरों को सौंपी गई विभिन्न थानों की महत्वपूर्ण कमान।
विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर 20 अधिकारियों का तबादला।
जागरण संवाददाता, मेरठ। विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पांच इंस्पेक्टरों को थानों की कमान सौंपी है। वहीं, कई थाना प्रभारियों को हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल में 20 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षक शामिल हैं।
इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से खरखौदा थाना प्रभारी बनाया गया है। अखिलेश कुमार त्रिपाठी को सरधना थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनोद कुमार को अपराध शाखा से देहलीगेट, सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से कंकरखेड़ा और महेंद्र पाल को पुलिस लाइन से परतापुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, सरधना थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह और साइबर थाना प्रभारी हरिओम सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। नजीर अली को पुलिस लाइन से साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है। कचहरी सुरक्षा प्रभारी अजय पंवार को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों में खरखौदा थाना प्रभारी अजय अवाना को ब्रह्मपुरी थाने की कमान सौंपी गई है। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कांबोज को जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। इंचौली थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह को फलावदा और फलावदा थाना प्रभारी गौरव सिंह को इंचौली भेजा गया है।
देहलीगेट थाना प्रभारी राहुल कुमार को आइजीआरएस शाखा का प्रभारी बनाया गया है। परतापुर थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह को लालकुर्ती, लालकुर्ती थाना प्रभारी विजय कुमार को सदर बाजार और सदर बाजार थाना प्रभारी रामप्रकाश को कचहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा लोकेश प्रताप को सिविल लाइन से रोहटा और अजय यादव को सरधना से जानी थाने में तैनात किया गया है। कुल 20 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें- मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना: रात एक बजे 4 माह के बच्चे को मां की गोद से छीन ले गया पिता, सुबह हो गई मासूम की मौत
यह भी पढ़ें- मेरठ में दादी के साथ दरगाह पर गई किशोरी का अपहरण, डेढ साल से संपर्क में था आरोपित
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।