विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिपाही पर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पीड़िता बोली- धमकी के बावजूद नहीं हो रही गिरफ्तारी

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:18 PM (IST)

सिपाही शुभम तोमर पर शादी का झांसा देकर नाबालिग फुटबाल खिलाड़ी से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पीड़िता ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नाबालिग फुटबाल खिलाड़ी ने सिपाही पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया।

  2. पीड़िता का आरोप, सिपाही शुभम तोमर शादी का झांसा देकर संबंध बनाता था।

  3. बाल कल्याण समिति ने पीड़िता को नाबालिग पाया, आरोपी सिपाही फरार है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। शादी का झांसा देकर सिपाही पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाने वाली महिला फुटबाल खिलाड़ी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सिपाही शुभम तोमर उसे दारोगा मां संजोग तोमर से मिलवाने के बहाने होटल में ले जाकर संबंध बनाता था।

अब वह हत्या की धमकी दे रहा है। फिर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। पीड़िता का कहना है कि शुभम के माता-पिता पुलिस में हैं, जिससे पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। उधर, बाल कल्याण समिति ने जांच में पाया है कि पीड़िता अभी नाबालिग है।

यह है पूरा मामला

15 वर्षीय पीड़िता 10वीं की छात्रा लोहियानगर क्षेत्र में मां के साथ किराये के मकान में रहती है। वह फुटबाल की राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी है। आगरा में तैनात कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी सिपाही शुभम तोमर से उसकी मार्च में स्नैपचैट पर दोस्ती हुई थी। शुभम की मां संजोग तोमर भी उप्र पुलिस में दारोगा हैं। उनकी तैनाती गजरौला में है।

किशोरी का आरोप है कि शादी का झांसा देकर अपनी मां से मिलवाने के बहाने सिपाही ने आगरा व मेरठ के होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 15 सितंबर को रोहटा रोड के एक होटल में दोनों के बीच विवाद हुआ था।

इसके बाद उसने शुभम पर दुष्कर्म और उसकी मां संजोग व बहन साफ्टवेयर इंजीनियर श्वेता मलिक पर हत्या की धमकी देने का मुकदमा कंकरखेड़ा थाने में दर्ज कराया था।

शनिवार को कंकरखेड़ा पुलिस ने कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने बयान में कहा कि आरोपित शुभम लगातार धमकी दे रहा है, इसलिए कोर्ट में भी उसे आरोपित से जान का खतरा है। बकौल पीड़िता, आरोपित ने उससे कहा कि उसकी हत्या करने के बाद वह विदेश जाकर चालक की नौकरी कर लेगा।

इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपित सिपाही घर से फरार है। उसकी मां और बहन की भूमिका भी जांची जा रही है। पीड़िता के बयानों पर ही पुलिस की विवेचना आगे बढ़ेगी। पुलिस मुकदमे में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। बता दें कि एक सप्ताह बाद भी पुलिस सिपाही, दारोगा और उसकी बहन को नहीं पकड़ सकी है।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में मौसी किशोर से बनाती रही शारीरिक संबंध, 18 साल का होने पर शादी के लिए पुलिस से कर दी शिकायत

यह भी पढ़ें- Facebook पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध; धनबाद यातायात थाना का चौकीदार गिरफ्तार