विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में मौसी किशोर से बनाती रही शारीरिक संबंध, 18 साल का होने पर शादी के लिए पुलिस से कर दी शिकायत

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 28 Sep 2026 06:58 PM (IST)

आजमगढ़ में एक रिश्ते की मौसी पर 15 वर्षीय किशोर के साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप ...और पढ़ें

आजमगढ़ में मौसी-भतीजे के रिश्ते में उलझा मामला पुलिस जांच में।

आजमगढ़ में मौसी-भतीजे के रिश्ते में उलझा मामला पुलिस जांच में।

HighLights

  1. आजमगढ़ में मौसी पर किशोर से संबंध बनाने का आरोप।

  2. किशोर के 18 होने पर मौसी ने पुलिस में शिकायत की।

  3. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, माहुल (आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते की मौसी द्वारा 15 वर्षीय किशोर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मौसी ने उलटा पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के दसऊपुर इलाके के निवासी व्‍यक्‍त‍ि की शादी अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्ष पूर्व हुई थी। रिश्ते के कारण दोनों परिवारों के बीच आना-जाना लगा रहा और उनकी 25 वर्षीय साली भी उनके घर आने-जाने लगी। तीन वर्ष पूर्व, 15 वर्षीय भतीजे को साली ने अपने मोह जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती रही।

जब वह18 वर्ष का हो गया, तब मौसी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि शादी का प्रलोभन देकर तीन साल से उससे शारीरिक संबंध स्थापित किया है। वर्तमान में उसकी उम्र 18 वर्ष हो गई है और उक्त महिला की उम्र 28 वर्ष है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर विजय सिंह गौर ने कहा कि नाबालिग के साथ अनैतिक संबंध बनाना गलत है। महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है और पुलिस जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी। 

यह मामला सामाजिक और कानूनी दृष्टिकोण से गंभीर है। ऐसे मामलों में अक्सर परिवारों के बीच रिश्तों पर असर पड़ता है और समाज में गलत संदेश जाता है। पुलिस की भूमिका इस मामले में महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हें सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करनी होगी।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या मौसी के आरोपों की सत्यता साबित होती है। इस घटना ने यह भी स्पष्ट किया है कि समाज में ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।