विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Facebook पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध; धनबाद यातायात थाना का चौकीदार गिरफ्तार

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:16 AM (GMT+05:30)

Dhanbad News: धनबाद यातायात थाना के चौकीदार मेघवाल टुडू पर बोकारो की एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, धनबाद। फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी का वादा कर युवती से शारीरिक बनाया। इसके बाद शादी से मुकर गया। यह संगीन आरोप चाैकीदार पर लगा है।

मामला धनबाद का है, जहां बोकारो-चास की रहनेवाली युवती ने यातायात थाना के चौकीदार मेघवाल टुडू पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर धनबाद थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। आरोप है कि मेघवाल ने युवती को शादी का भरोसा दिया और इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित कथित तौर पर अलग-अलग बहाने बनाने लगा और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया।

युवती ने मेघवाल टुडू पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को मेघलाल टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। इससे पूर्व कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।