यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Meerut News: कांप्लेक्स में नमाज के विरोध में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने पढ़ी हनुमान चालीसा
Hanuman Chalisa in Meerut लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़े जाने के बाद मेरठ के भी एक कांप्लेक्स में ...और पढ़ें

मेरठ, जागरण संवाददाता। Hanuman Chalisa in Meerut मेरठ शहर के एक कांपलेक्स में एक व्यक्ति का नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने कॉम्प्लेक्स में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह जानकारी एसएसपी तक पहुंची तो तुरंत ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सदस्य को उठाया और थाने ले गए। बता दें कि बीते दिनों लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया था।
नमाज का वीडियो हुआ था वायरल
नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर एसटूएस स्क्वायर कॉम्प्लेक्स है। शनिवार रात वहां का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति नमाज पढ़ रहा था। भाजपाई ने वीडियो को ट्वीट कर दिया था। इसके विरोध में शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही और अन्य कार्यकर्ता कंपलेक्स पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। आसपास के व्यापारी भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहले चौकी प्रभारी और फिर थाना प्रभारी भी आ गए। पुलिस इसके बाद मंच के सदस्यों को थाने ले गए।
यह था मामला
लखनऊ के लुलु माल में नमाज पढ़े जाने के बाद मेरठ के भी एक कांप्लेक्स में नमाज पढ़ी गई। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद डीजीपी कार्यालय की ओर से पुलिस से जवाब मांगा गया है। थाना पुलिस ने व्यापारियों से मामले की जानकारी ली है। रविवार शाम मेरठ के एक कांप्लेक्स में एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़े जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। 35 मिनट के वीडियो को इंटरनेट मीडियो पर वायरल कर दिया गया था।
खुले में नमाज पढ़ी
भाजपा के आइटी विभाग के जिला संयोजक दिग्विजय सिंह ने वीडियो और फोटो डीजीपी, डीएम, मेरठ पुलिस को ट्वीट कर दिया। उन्होंने लिखा कि लखनऊ के लुलु माल की तरह गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस स्टेशन के पास एस-टू-एस स्क्वायर कांप्लेक्स में भी खुले में नमाज पढ़ी जा रही है। ट्वीट होते ही पुलिस में खलबली मच गई। डीजीपी कार्यालय से मामले की पूरी जानकारी मांगी गई।
35 मिनट का है वीडियो
जिस समय व्यक्ति नमाज पढ़ रहा था, उसी समय किसी ने वीडियो बना लिया। 35 मिनट के वीडियो को इंटरनेट मीडियो पर वायरल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वीडियो एक दिन पुराना है। इसकी जानकारी भाजपाइयों को लगी तो उन्होंने भी पुलिस-प्रशासन के अफसरों से शिकायत की है। बता दें कि लखनऊ के लुलु माल में बीते दिनों नमाज पढ़ने के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। इसके बाद वहां हनुमान चालीसा के पाठ का भी प्रयास किया था। लेकिन अब ये मेरठ का मामला सुर्खियों में है।
