विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कब्र से निकलवाया गया महिला का शव, DM मेरठ के आदेश पर हुई कार्रवाई; ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप

By Anuj Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 11 Apr 2026 02:11 PM (IST)

Meerut News : मेरठ के सरधना में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से शव निकाला गया। ...और पढ़ें

मेरठ में कब्र से शव निकलवाती पुलिस।

मेरठ में कब्र से शव निकलवाती पुलिस।

HighLights

  1. मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।

  2. पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

संवाद सूत्र, सरधना (मेरठ)। सरधना कस्बे के किला खेवान निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकलवाया गया था। नायब तहसीलदार भूपेन्द्र कुमार की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया कराई गई थी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बता दें कि बागपत के बिनोली निवासी नवाबुद्दीन की 19 वर्षीय बेटी गुलफ्शा का निकाह 12 अक्टूबर 2025 को सरधना के मुहल्ला किला खेवान निवासी युवक से हुआ था। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मायके में स्वजन को 31 मार्च को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी और उसे मेरठ के अल्फा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

मायके पक्ष का आरोप था कि उन्हें महिला से मिलने नहीं दिया गया था और बाद में बिना सूचना दिए ही शव को सिपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। स्वजन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मौत के चार माह तक नहीं किया बेटी का अंतिम संस्कार, शव घर में रखकर हरिद्वार भाग गया पि‍ता

क्षेत्र पंचायत सदस्य से साइबर ठगी

सरधना : छुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू पुत्र विजयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की सरधना शाखा में संचालित है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से अलग-अलग माध्यमों से कुल 69,724 रुपये निकाल लिए।

यह भी पढ़ें- अच्छे कालेज में दाखिला न मिलने के डर से कारोबारी की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक शाखा से संपर्क किया। जहां जांच में आनलाइन फ्राड की पुष्टि हुई। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।