विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाता था आफताब, और फिर नौकरी का लालच देकर करता था अगवा

By Himanshu DwivediEdited By:
Published: Tue, 19 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 07:48 AM (IST)

आफताब के मंसूबे बड़े ही खतरनाक हैं। वह स्कूली छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाता है। अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा ...और पढ़ें

लड़कियों का प्रेमजाल में फंसाकर करता था अगवा ।
लड़कियों का प्रेमजाल में फंसाकर करता था अगवा ।

मेरठ, जेएनएन। आफताब के मंसूबे बड़े ही खतरनाक हैं। वह स्कूली छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाता है। अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले आता है। वेस्ट यूपी के कई जनपदों में आफताब ने किराए पर मकान ले रखे हैं, जहां पर लड़कियों को रखता है। मतांतरण कराने के बाद उनकी शादी भी करा देता है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि अभी तक आफताब किन-किन लड़कियों मतांतरण करा चुका है।

किया प्‍यार का नाटक 

आफताब ने पुलिस को बताया कि बस्ती जनपद के रुदौली थाना के अंतर्गत रहने वाली दो लड़कियों का मतांतरण कराने की नीयत से ही मवाना लाया था। उसने बताया कि तीन वर्ष पहले 22 वर्षीय युवती से उसकी दोस्ती हुई थी। युवती से उसने प्यार का नाटक किया। युवती की 15 साल की सहेली से संपर्क किया। उसको भी नौकरी का झांसा दिया। अभी तक दोनों लड़कियों को मालूम भी नहीं था कि उन्हें मतांतरण के लिए लाया गया था। एसएसपी ने बताया कि मवाना में आफताब का संपर्क किस-किस से है। इसकी पड़ताल भी की जा रही है। साथ ही मवाना के नंदू ने अपना मकान आफताब को किसके कहने पर किराए पर दिया था। इसके बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

नहीं था भरोसा, अब कभी बहन मिलेगी

नाबालिग छात्रा का भाई अपनी मां के साथ मवाना पहुंचा। उसने बताया कि थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी, लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था कि अब कभी वह बहन से मिलेगा। साथी छात्रा उनसे एक किलोमीटर दूरी पर रहती है। उन्होंने बताया कि हमारी बेटी को नौकरी का लालच दिया गया था। कहा था कि एक गुटखा कंपनी का प्रचार करने के लिए नौकरी पर लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : UP: बस्‍ती से दो लड़कियों को अगवा कर मेरठ लेकर आया आरोपित गिरफ्तार, मतांतरण कराने की थी नीयत