विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: बस्‍ती से दो लड़कियों को अगवा कर मेरठ लेकर आया आरोपित गिरफ्तार, मतांतरण कराने की थी नीयत

By Himanshu DwivediEdited By:
Published: Tue, 19 Jan 2021 01:04 AM (IST)

बस्ती जिले से मतांतरण की नीयत से अगवा कर लाई गईं दो हिंदू लड़कियों को पुलिस ने मवाना से बरामद ...और पढ़ें

मेरठ में मतांतरण की नीयत से बस्‍ती से अगवा कर लाया दो लड़कियों का आरोपित गिरफ्तार।
मेरठ में मतांतरण की नीयत से बस्‍ती से अगवा कर लाया दो लड़कियों का आरोपित गिरफ्तार।

मेरठ, जेएनएन। बस्ती जिले से मतांतरण की नीयत से अगवा कर लाई गईं दो हिंदू लड़कियों को पुलिस ने मवाना से बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित इन लड़कियों के साथ किराए के मकान में पिछले एक माह से रह रहा था। पुलिस का मानना है कि यह कोई बड़ा गैंग है और लड़कियों को प्रेम जाल व नौकरी आदि का झांसा देकर फंसाता है और फिर मतांतरण कराता है। बस्ती की पुलिस आरोपित युवक व दोनों लड़कियों को अपने साथ ले गई।

मवाना के चौहान चौक के पास नंदराम के मकान में दो हिंदू लड़कियों के साथ मुस्लिम युवक रह रहा था। आसपास के लोगों ने युवक की संदिग्ध गतिविधियां देखीं तो सोमवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों लड़कियों और युवक को पकड़ लिया और थाने ले आई। लड़कियों के स्वजन भी यहां पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक जनपद बलरामपुर का रहने वाला आफताब पुत्र यूसुफ है। आरोपित दोनों लड़कियों को बस्ती के रुदौली क्षेत्र से नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले आया। यहां से पहले दोनों को मथुरा में भी रखा। लड़कियों के स्वजन को सूचना दी गई। पता चला कि दोनों को आफताब ने अगवा किया है। रुदौली थाने में आफताब के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मतांतरण के प्रयास में दोनों लड़कियों को यहां लाया था। पुलिस मान रही है कि यह युवक कुछ लड़कियों का मतांतरण करा चुका है। इसकी छानबीन की जा रही है। मवाना पुलिस ने लड़कियों को बस्ती से आई पुलिस को सौंप दिया। इनमें एक लड़की की उम्र 15 वर्ष है जो नौवीं में पढ़ती है और दूसरी की उम्र 18 वर्ष है जो इंटर में पढ़ती है। दोनों एक ही स्कूल की छात्राएं हैं।

एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि आफताब लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराता है। इन दोनों लड़कियों को भी मतांतरण की नीयत से लाया था। उसके रैकेट में अन्य लोग भी शामिल हो सकते है। पुलिस जांच कर रही है। यहां का भी कोई शामिल हो सकता है। आफताब ने पहले दोनों लड़कियों को मथुरा में रखा था फिर यहां ले आया। बस्ती और मेरठ पुलिस इस रैकेट के पर्दाफाश के लिए संयुक्त रूप से काम करेगी। आरोपित और लड़कियों को पुलिस बस्ती ले गई है। वहीं पर आरोपित के खिलाफ अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।