मेरठ के पॉश इलाके में 10 फीट का अजगर: PVS मॉल के मालिक के घर के पास मची खलबली
Meerut News: मेरठ में कमिश्नरी आवास चौराहे के पास एक पेड़ पर 10 फीट लंबा अजगर चढ़ गया, जिसे देखकर ...और पढ़ें

मेरठ में अजगर पकड़ने के बाद खुशी व्यक्त करते वन विभाग की टीम के अंकित व पिन्टू और अन्य स्थानीय लोग। जागरण
HighLights
मेरठ में कमिश्नरी आवास चौराहे के पास पेड़ पर दिखा अजगर।
सूचना पर वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित पकड़ा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। कमिश्नरी आवास चौराहे पर शुक्रवार रात पीवीएस माॅल के मालिक के मकान के निकट पेड़ पर अजगर चढ़ गया। इससे वहां खलबली मच गई। माॅल मालिक के बेटे पीयूष ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने पेड़ पर से अजगर को पकड़ का नीचे उतारा। अजगर की लंबाई करीब 10 फीट है।
शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अजगर को देख राहगीरों के होश उड़ गए। वहां भीड़ जमा हो गई। इसी बीच अजगर सड़क किनारे खड़े पेड़ पर चढ़ गया। घर के बाहर अजगर होने का शोर शराबा सुनकर पीयूष की माताजी ने उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी।
पीयूष ने अजगर निकलने की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने माैके पर पहुंचकर काफी देर की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। वन विभाग के बीट अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 10 फीट है। अजगर को कब्जे में ले लिया गया है। शनिवार को उसे संजय वन स्थित प्राकृतिक प्रवास में छोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें- मेरठ: मोहब्बत हत्याकांड के कारण चर्चित होटल अविका में भीषण आग, कई वाहन जलकर राख; करोड़ों का नुकसान
महिला को कुत्ते ने काटा, पार्षद ने बुलाई टीम
मेरठ: शुक्रवार देर शाम सी ब्लाक पांडव नगर में घर के बाहर टहल रही महिला को आवारा कुत्ते ने काट लिया। चिल्लाने पर लोग पहुंचे और उसे बचाया। निजी अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए गए हैं। मामले की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद संजय सैनी को हुई। तत्काल एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर को फोन करके टीम बुलाई। तीन कुत्तों को पकड़कर टीम ले गई है। पार्षद ने कहा कि कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। आए दिन लोगों को काट रहे हैं। नगर निगम को अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़कर उनका बंध्याकरण और वैक्सिनेशन करना चाहिए। लेकिन इसमें शिथिलता बरती जा रही है।
