विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: मोहब्बत हत्याकांड के कारण चर्चित होटल अविका में भीषण आग, कई वाहन जलकर राख; करोड़ों का नुकसान

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 12 Sep 2026 12:16 PM (GMT+05:30)

मेरठ के शताब्दी नगर स्थित होटल अविका में भीषण आग लग गई, जिससे कई वाहन जलकर राख हो गए और ...और पढ़ें

HighLights

  1. शताब्दी नगर के होटल अविका में भीषण आग।

  2. सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित होटल अविका में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के बाहर खड़े कई वाहन जलकर राख हो गए। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया गया कि होटल फिलहाल खाली चल रहा था, हालांकि कर्मचारी अंदर मौजूद थे। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग की लपटें और धुआं देखकर कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। आग से होटल और वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर नुकसान करोड़ों रुपये का बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जिसे समझ रहे थे भारत की अर्चिता, वह निकली तुर्कमेनिस्तान की मोहब्बत; महिला के कत्ल में हैरान करने वाला राजफाश

पांच महीने पहले हत्या से सुर्खियों में आया था होटल

उल्लेखनीय है कि करीब पांच महीने पहले इसी होटल में तुर्कमेनिस्तान की रहने वाली महिला मोहब्बत की हत्या हुई थी। हत्याकांड के बाद होटल संचालक को जेल भेजा गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। होटल अरविंद भाटी का बताया जा रहा है।