विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मेरठ नगर निगम कार्यालय पहुंचे लोगों ने ताला डाला; जर्जर सड़कों व जलभराव को लेकर रोष, धरना किया शुरू

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 08 Oct 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

वार्ड छह मोहकमपुर के निवासी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत कसाना के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्रालियों से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वार्ड छह मोहकमपुर के लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

  2. सड़क, पेयजल, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी।

  3. पार्षद प्रशांत कसाना के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सड़क, शुद्ध पेयजल, जलनिकासी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित वार्ड छह मोहकमपुर के लोग बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत कसाना के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर गुरुवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम कार्यालय में तालाबंदी कर दी। उन्होंने मांगों को लेकर धरना भी शुरू कर दिया।

क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत कसाना ने कहा कि 35 साल से शंकर नगर सहित वार्ड के सभी मोहल्लों में जर्जर सड़कें, जल भराव, कूड़ा उठान, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और सफाई की व्यवस्था समुचित ना होने के कारण लोग परेशान हैं। लगातार इन सुविधाओं की मांग कर रहे हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया, जिससे आक्रोशित लोग गुरुवार सुबह 10.30 बजे नगर निगम कार्यालय में धरना शुरू किया। कहा कि जब तक अधिकारी मांगों को लेकर भरोसा नहीं देते धरना जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- सांप के डसने का ड्रामा फेल: पति की हत्या करने के बाद चारपाई पर सांप छोड़ने वाली पत्नी और प्रेमी दोषी करार

शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय पर धरना देकर रखी मांगे

मेरठ : मेरठ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की लंबे समय से अनसुनी की जा रही मांगों के साथ बुधवार को कुलपति कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

शिक्षकों की सहायता के लिए शिक्षक कल्याण कोष की बैठक, यात्रा भत्ता वृद्धि, व्यक्तिगत परीक्षाओं की समाप्ति और परीक्षा पारिश्रमिक में वृद्धि, स्नातक स्तर के शिक्षकों को परास्नातक की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के अधिकार, महाविद्यालय प्रोफेसर को चक्रीय क्रम में मूल्यांकन समन्वयक बनाए जाने और प्रशासन, शोध और परीक्षा समिति में तर्कसंगत तरीके से महाविद्यालय शिक्षकों एवं मूटा पदाधिकारियों को शामिल किए जाने की मांगों पर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें- राजकुमार@100: जानी! हम नहीं चाहते हमारी जवानी बीमार पड़े... 'जवान राजकुमार' वेद थापर ने साझा किए एक्टर के अनसुने किस्से

विश्वविद्यालय की ओर से धरना स्थल पर कुलसचिव बात करने पहुंचे, जिन्हें शिक्षकों ने अपने बीच बैठाकर अपनी मांगों को बताया। मूटा कार्यकारिणी व शिक्षक लगातार अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद कुलपति को स्वयं आना पड़ा और उन्होंने कहा कि एक्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक से पास कराकर सभी मांगों पर दस दिनों के भीतर कार्रवाई की जाएगी। कुलपति के इस आश्वासन पर शिक्षकों का धरना समाप्त हुआ। मूटा अध्यक्ष विजय राठी आदि ने विचार व्यक्त किए।