विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: मेरठ मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट बंद होते ही मची चीख-पुकार, 'शीशे' की बदौलत बची इसमें फंसे 3 लोगों की जान  

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 14 Sep 2026 04:47 PM (IST)

Meerut News: मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग के पास लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिसमें एक वृद्ध मरीज और दो तीमारदार फंस गए।

HighLights

  1. मेरठ मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट अचानक बंद हुई।

  2. लिफ्ट में लगे शीशे से बाहर वालों को मिली जानकारी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के समीप स्थित लिफ्ट संख्या दो अचानक बीच में ही बंद हो गई। लिफ्ट के अंदर एक वृद्ध महिला मरीज अपने दो तीमारदारों के साथ मौजूद थीं। लिफ्ट रुकते ही जब दरवाजे नहीं खुले, तो अंदर मौजूद लोग घबरा गए और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

संयाेग से लिफ्ट में शीशा लगा हुआ था। लिफ्ट के बाहर बैठे अन्य तीमारदारों ने अंदर फंसे लोगों की बदहवासी और हरकतों को तुरंत देख लिया, जिससे स्थिति का समय रहते पता चल सका।

भीड़ ने किया बचाने का प्रयास, लिफ्टमैन ने चाबी से खोला दरवाजा

अंदर फंसे लोगों को देखकर बाहर सुरक्षा गार्ड सुनील कुमार ने तत्परता दिखाई और तुरंत लिफ्टमैन को हादसे की सूचना दी। इस बीच लिफ्ट के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घबराए हुए लोगों ने फंसे मरीजों को निकालने के लिए लिफ्ट के दरवाजे पर लात मारी और हाथों से दरवाजे को खींचकर खोलने का प्रयास किया।

कुछ ही देर में लिफ्टमैन मौके पर पहुंचा। उसने सूझबूझ दिखाते हुए चाबी की मदद से दरवाजे को खिसकाया, जिससे लिफ्ट का एक हिस्सा खुल गया और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। 

यह भी पढ़ें- थाने में बिलखते रहे मां-बाप, लेकिन बेटी ने नहीं मानी बात; महाराष्ट्र से मेरठ आकर हलवाई संग रचाई शादी

सुरक्षित बाहर निकलते ही मिली राहत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिफ्ट के अंदर तीन लोग फंसे हुए थे। भीषण गर्मी और दम घुटने की वजह से तीनों लोग पसीने से तर-बतर हो गए थे और बुरी तरह घबरा रहे थे। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद ही उनकी सांस में सांस आई।

यह भी पढ़ें- मेरठ में मॉर्निंग वॉक को गई बुजुर्ग महिला की लूट के बाद ईंट से कूचकर हत्या

मामले पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि यह घटना बाल रोग विभाग के पास की लिफ्ट में हुई थी। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और लिफ्ट के दरवाजे को सुरक्षित रूप से खोलकर सभी को बाहर निकाल लिया गया है।