विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में लगेगा अमेरिकी कंपनी का 2913 करोड़ रुपये का प्लांट, CM योगी आज करेंगे शिलान्यास

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:30 AM (IST)

अमेरिकी कंपनी बाल बेवरेज इंडिया मेरठ के औद्योगिक गलियारे में 2913 करोड़ रुपये का निवेश कर एल्युमीनियम बेवरेज कैन का प्लांट लगा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेरठ औद्योगिक गलियारे में अमेरिकी कंपनी बाल बेवरेज का प्लांट।

  2. 2913 करोड़ निवेश से 298 प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वर्चुअली करेंगे प्लांट का शिलान्यास।

जागरण संवाददाता, मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारा में आज अमेरिकी कंपनी बाल बेवरेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअली करेंगे। भूमि पूजन एवं समारोह स्थल पर औद्योगिक विकास मंत्री समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

यह कंपनी 2913 करोड़ का निवेश कर रही है, जो एल्युमीनियम बेवरेज कैन का निर्माण करेगी। इसके माध्यम से लगभग 298 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। साथ ही लॉजिस्टिक्स लागत कम करने और सप्लाई चेन को अधिक प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी।

इस उद्योग के के लिए यूपीडा (उप्र डेवलेपमेंट अथॉरिटी) ने अमेरिकी कंपनी बाल बेवरेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 1,59,028 वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किया है। इस भूखंड की 90 साल की लीज डीड सोमवार को ही कंपनी के रीजनल हैड आफ एशिया शुभेंदु कुमार मिश्रा के बीच हुई।

82502323

बुधवार को सुबह दस बजे भूमि पूजन होगा। तत्पश्चात समारोह में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के अलावा मेरठ से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकान्त बाजपेयी समेत सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

समारोह स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल में मंच तैयार हो चुका है और कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. रामप्रसाद सिंह, सीओ एलआईयू अंजू सिंह, सीएचसी खरखौदा प्रभारी डॉ. प्रफुल्ल वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि कार्यक्रम के लिए डीएवी कालेज में सेफ हाउस की व्यवस्था रहेगी, जबकि सीएचसी खरखौदा पर सेफ हॉस्पिटल रहेगा। दो एंबुलेंस के साथ टीम भूमि पूजन स्थल पर तैनात रहेगी।

70 किसानों को भी किया आमंत्रित

इस उद्योग के लिए जमीन देने वाले ग्राम बिजौली के 70 किसानों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। छतरी खड़खड़ी और गोविंदपुर के किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों ने कहा कि रात में ही भूमि पूजन स्थल पर पहुंचेंगे और सुबह को मुख्य अतिथि जो भी आएंगे, उन्हें अपना ज्ञापन सौंपेंगे। किसानों की मांग है कि बाजार मूल्य पर मुआवजा मिलना चाहिए। दो साल से धरने पर बैठे हैं, आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- 150 साल पुरानी मैगजीन में 134 साल पुराने मेरठ कॉलेज का डंका, 383 प्रजातियों वाली बगिया ने पाया ‘इंडियन फॉरेस्टर’ में स्थान 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।