मेरठ में कांस्टेबल की पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट, दो साल से चल रहा विवाद
मेरठ के नानू गांव में एक कांस्टेबल की पत्नी और प्रेमिका के बीच मारपीट हो गई, जिसके बाद पुलिस ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
कांस्टेबल की पत्नी और प्रेमिका में हुई मारपीट।
दो साल से चल रहा है वैवाहिक विवाद।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, शांत कराया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। नानू गांव में एक कांस्टेबल की पत्नी और प्रेमिका के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। कांस्टेबल व उसकी पत्नी के बीच दो साल से विवाद चल रहा है। उक्त मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
शामली निवासी कांस्टेबल की तैनाती मेरठ की यातायात पुलिस में है। कांस्टेबल का नानू गांव निवासी एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। सोमवार को सिपाही की पत्नी उसकी प्रेमिका के घर पहुंच गई और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सरधना पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई।
इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा ने बताया कि कांस्टेबल का दो साल से पत्नी से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कई बाद परिवार परामर्श केंद्र में भी बातचीत हो चुकी है, लेकिन कांस्टेबल ने पत्नी के साथ रहने से इन्कार कर दिया। वहीं, एक बार फिर से दोनों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाने के लिए कहकर मामले को शांत किया गया।
बेटी को स्कूल लेने आई पत्नी को सिपाही ने पीटा
लोहियानगर निवासी महिला का उसके सिपाही पति से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि सिपाही दूसरी शादी कर चुका है। महिला की बेटी बिजली बंबा स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को महिला बेटी को स्कूल लेने गई थी। इस दौरान सिपाही स्कूल में पहुंचकर बेटी से बातचीत करने लगा।
महिला ने इसका विरोध किया, तो सिपाही ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस दोनों को शापरिक्स माल चौकी पर लेकर आ गई। आरोप है कि सिपाही के दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उधर, एसओ राजेश कांबोज का कहना है कि महिला ने समझौता लिखकर दे दिया। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।