मेरठ में शराब पीकर घर आए बड़े भाई को छोटे भाई ने पत्थर से सिर कूचकर उतारा मौत के घाट, शव कमरे में बंद कर भागा
मेरठ में छोटे भाई ने शराब पीकर घर आए बड़े भाई की पत्थर से हत्या कर दी। आरोपी ने शव ...और पढ़ें

अनिकेत का फाइल फोटो
HighLights
छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से हत्या की।
शराब पीकर घर आने पर हुआ था विवाद।
आरोपी भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शराब पीकर घर आने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की सिर में पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। शव को कमरे में बंद कर दिया और मकान का अंदर से ताला लगाकर आरोपित भाई फरार हो गया। सोमवार शाम तक भी मृतक का मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ तो पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो कमरे से से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पांडवनगर जे-ब्लॉक निवासी 65 वर्षीय कमलेश के तीन बेटे 37 वर्षीय नितिन, 35 वर्षीय अनिकेत कुमार और 33 वर्षीय अविरल है। शादी होने के बाद नितिन अपने परिवार संग गढ़ रोड पर किराये के मकान में रहने लगा। अनिकेत व अविरल मां के साथ ही रहते थे। दोनों अविवाहित है।
अनिकेत एसबीआई में संविदा पर नौकरी करता था। यहां से काम छूटने पर वह कपड़े के शोरूम में काम करने लगा। कुछ दिन पहले अनिकेत ने यहां से भी नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहता था। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे अनिकेत शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छोटे भाई अविरल ने शराब पीकर घर आने का विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में अविरल ने पत्थर उठाकर अनिकेत के सिर कई वार किए। इससे वह बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में ही वह अपने कमरे में चला गया।
मां कमलेश की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वह अपने कमरे में बेखबर सोती रही। अधिक खून बहने से उसकी रात में मौत हो गई। सुबह अविरल ने कमरे में आकर देखा तो अनिकेत मर चुका था। अविरल ने मकान का अंदर से ताला लगा दिया। शाम को बड़े भाई नितिन ने अनिकेत के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर नितिन ने पड़ोसी कपिल कन्नौजिया को घर भेजा।
कपिल ताला खुलवाकर अंदर पहुंचा तो कमरे में अनिकेत का शव पड़ा था। कपिल ने नितिन व थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। हत्या की जानकारी होते ही सीओ सिविल लाइंस दीक्षा भोरिया व इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई मौके पर पहुंचे तथा शव को मर्चरी भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी आकर जांच की। नितिन की तहरीर पर आरोपित अविरल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।