विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिल-मुस्कान केस का फैसला सुन रविता-अमरदीप को भी सता रही चिंता, पति की हत्या कर छोड़ा था सांप

Published: Sat, 03 Oct 2026 03:44 PM (IST)

अमित हत्याकांड में रविता और उसके प्रेमी अमरदीप पर पति की गला दबाकर हत्या कर सांप छोड़ने का आरोप है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अमित हत्याकांड में साढ़े 17 माह की सुनवाई पूरी हुई।

  2. रविता और प्रेमी अमरदीप पर पति की हत्या का आरोप।

  3. कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनाएगी मामले पर अंतिम फैसला।

जागरण संवाददाता, मेरठ। बहसूमा के अकबरपुर सादात में रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद अमित के ऊपर सांप छोड़कर उसके हादसा साबित करने का प्रयास किया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने रविता और अमरदीप की करतूत से पर्दा उठा दिया था। अपर जिला जज कोर्ट संख्या 12, जयवीर सिंह की अदालत में इस हत्याकांड की सुनवाई साढ़े 17 माह में पूरी हो चुकी है। अदालत 7 अक्टूबर को अपना निर्णय सुनाएगी।

सौरभ हत्याकांड में साहिल और मुस्कान को दोषी ठहराए जाने के बाद रविता और अमरदीप भी तनाव में हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपितों को समझाया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद जमानत नहीं मिल सकी है।

यह है पूरा मामला

मुजफ्फरनगर के तितावी थाने के सैदपुर निवासी रविता की शादी साढ़े नौ साल पहले अकबरपुर सादात के अमित से हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच दोस्ताना संबंध थे। अमित पत्थर और टायल लगाने का काम करता था। इस दौरान रविता ने तीन बच्चों को जन्म दिया।

पड़ोसी अमरदीप भी अमित के साथ काम करता था, जिससे रविता और अमरदीप के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। 12 अप्रैल 2025 को रविता ने अमरदीप के साथ मिलकर अमित की हत्या कर दी। सुबह पांच वर्षीय बेटे अनिकेत ने अमित को जगाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं उठे तो शोर मचाया।

परिवार के सदस्य जब पहुंचे, तो अमित की कमर के नीचे सांप दबा हुआ था। स्वजन ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी और सांप को डिब्बे में बंद कर दिया।

पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि अमित की मौत सर्पदंश से नहीं हुई, बल्कि गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद बहसूमा पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस हत्याकांड में सांप मुहैया कराने वाले भी आरोपित बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें- सजा से पहले मुस्कान-साहिल को मिलेगी एक घंटे की मोहलत, वकील बोले- फांसी से बचने का आखिरी रास्ता

यह भी पढ़ें- नीले ड्रम वाले मुस्कान-साहिल जेल में डरे हुए, रात में सिर्फ एक रोटी खाई; मनोचिकित्सक करेंगे काउंसलिंग