विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के बाद मेरठ की हवा हुई जहरीली, 346 के पार पहुंचा AQI

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:57 AM (IST)

दीपावली के बाद मेरठ की हवा जहरीली हो गई, गंगानगर में रात 1 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 346 तक पहुंच गया।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. दीपावली के बाद मेरठ में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर।

  2. गंगानगर में रात 1 बजे AQI 346 दर्ज किया गया।

  3. शहर के चार स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता 300 से अधिक।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली पर शहर की हवा जहरीली हो गई। शहर में सबसे अधिक प्रदूषण गंगानगर में रात दर्ज किया गया।

यहां पर रात 1:00 बजे वही गुणवत्ता सूचकांक 346 तक पहुंच गया। शहर के पांच एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में से चार में एक्यूआइ 300 से अधिक रहा।

शहर की गली मोहल्लों में जमकर आतिशबाजी हुई। रात 1:00 बजे के बाद भी पटाखे की गूंज सुनाई देती रही। वातावरण में जहरीली गैसों की मात्रा बढ़ने से रात में कुहासा छाया रहा। सुबह 10 बजे गंगानगर 322 और शताब्दी नगर में 319 दर्ज किया गया।

प्रदूषण की धुंध देर दोपहर तक छटने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें- दीवाली के बाद बढ़ते वायु प्रदूषण से रहें सावधान, जहरीले स्मॉग से बचने के लिए ध्यान रखें ये जरूरी बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।