मेरठ वालों के लिए अच्छी खबर: रविवार सहित पूरे सप्ताह बन रहे आधार कार्ड, दो केंद्रों पर है यह सुविधा
मेरठ में अब आधार सेवा केंद्र सातों दिन खुले रहेंगे, जिससे लोगों को आधार बनवाने और अपडेट कराने में सुविधा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
किसी भी आवेदक की जन्म तिथि में केवल एक बार और नाम में दो बार संशोधन संभव।
यूआईडीएआइ सेंटर पर प्रतिदिन 350 से अधिक आधार कार्ड बनाए जा रहे।
जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा संचालित बागपत रोड मैफेयर प्लाजा स्थित आधार सेवा केंद्र अब सातों दिन आधार सेवाएं प्रदान कर रहा है।
यहां पर सातों दिन सुबह नौ से शाम छह बजे तक आधार बनाने का कार्य किया जा रहा है। आधार सेवा केद्र प्रभारी प्रमोद कौशिक ने बताया कि यूआइडीएआइ सेंटर पर प्रतिदिन 350 से अधिक आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
आवेदकों की सुविधा के लिए प्रतिदिन शाम साढ़े पांच बजे तक टोकन वितरण किए जाते हैं। वहीं, कैंट प्रधान डाकघर स्थित आधार सेवा केंद्र पर भी सुबह आठ बजे से सातों दिन आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है।
आधार कार्ड संबंधित जरूरी तथ्य
- 5 से 17 वर्ष के बीच ऐसे आवेदक, जिनका आधार कार्ड पांच वर्ष से पहले बन चुका है, ऐसे आवेदकों को 5 से 17 वर्ष के बीच आधार कार्ड अपडेट कराना अनिवार्य है, यह सेवा यूआइडीएआइ सेंटर पर निश्शुल्क है।
- यदि किसी आवेदक ने आयु 5 वर्ष से अधिक होने पर आधार कार्ड बनवाया है और उसकी आयु 15 वर्ष से कम है, उसे भी आधार अपडेट कराना अनिवार्य है, उसके लिए चार्ज लगेगा। इसमें 75 रुपये डेमोग्राफी और 125 रुपये बायोमैट्रिक चार्ज होंगे।
- किसी भी आवेदक की जन्म तिथि केवल एक बार और नाम दो बार संशोधित हो सकता है।
- कंप्यूटर या लैपटाप से आधार कार्ड में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने पर एड्रेस प्रूफ और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मेरठ में पूर्व सैनिक रैली की तारीख तय, कई समस्याओं का मिलेगा समाधान; रोजगार तलाशने वालों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर
यह भी पढ़ें- क्या होता है कन्फेशन पेज, जिसे चलाने वालों को CCSU प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी; साइबर सेल करेगी जांच
त्योहारों के मौके पर कई बैंकों के एटीएम खाली
मेरठ: दीपावली और अन्य त्योहारों के मौके पर कई बैंकों के एटीएम भी खाली हो गए हैं। इस कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के दिल्ली और बागपत रोड पर स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम पर पहुंचकर पड़ताल की गई तो पता चला कि 10 एटीएम में से मात्र दो एटीएम पर ही पैसे मिले। बाकी एटीएम खाली पड़े थे।
यहां पैसे निकालने आए लोगों का कहना था कि यह त्योहारो पर ही नहीं, आम दिनों में भी यहां पैसे नहीं रहते हैं। शनिवार और रविवार को तो एटीएम पूरी तरह से खाली मिलते हैं।
आरबीआइ के आंकड़ों के अनुसार, मेरठ में चार साल पहले तक 388 एटीएम विभिन्न बैंकों के हुआ करते थे। शहर में बैंक आफ इंडिया, एसबीआइ, पीएनबी, केनरा बैंक के सबसे अधिक एटीएम हुआ करते थे।
वर्तमान की बात करें तो अब एटीएम की संख्या घटकर 169 रह गई है। इनमें से भी बच्चा पार्क, रेलवे चौराहा, बेगमपुल और कचहरी के समीप एटीएम तकनीकी समस्या के कारण खराब पड़े हुए है। हालांकि कैश डिपोजिट मशीन शहर में चार ही है, जो पहले से हैं और चालू हालत में है।
एलडीएम राकेश खन्ना का कहना है कि त्योहारों के नजदीक कैश की डिमांड बढ़ जाती है। इसलिए कुछ एटीएम में पैसा जल्दी ही खत्म हो जाता है। हर एटीएम में पैसा रोजाना डाला जा रहा है। यह हो सकता है कि दोपहर के बाद कुछ एटीएम में पैसा खत्म हो जाता होगा। इस समस्या को बैंक प्रबंधकों से बात करके दूर किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।