विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में पटाखों की आवाज से डरकर भागा 5 साल का बच्चा सिर के बल गिरा, इलाज के दौरान मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:00 AM (IST)

मेरठ के शिव शक्तिनगर में तेज आतिशबाजी से डरकर गिरे पांच साल के बच्चे हर्ष की सिर में चोट लगने ...और पढ़ें

हर्ष का फाइल फोटो और हर्ष की मौत पर विलाप करते स्वजन

हर्ष का फाइल फोटो और हर्ष की मौत पर विलाप करते स्वजन

HighLights

  1. तेज आतिशबाजी से डरकर बच्चा फर्श पर गिरा।

  2. सिर में गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौत हुई।

  3. परिवार ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, मेरठ। ब्रह्मपुरी के शिव शक्तिनगर में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर की चौखट पर खड़ा होकर आतिशबाजी देख रहा था। तेज धमाके वाले पटाखे से घबराकर भागते समय वह फर्श पर गिर गया। घायल बच्चे को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देर रात वहां से रेफर किए जाने पर स्वजन उसे आनंद अस्पताल ले गए। सुबह पांच बजे उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने आतिशबाजी कर रहे पड़ोसी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

शिव शक्ति नगर निवासी नीरज सिंह प्रिंटिंग प्रेस पर कारीगर है। उनका पांच वर्षीय बेटा हर्ष कुमार अपनी बड़ी बहन के साथ घर की चौखट पर खड़े होकर आतिशबाजी देख रहा था। पड़ोसी यश गुप्ता घर के सामने आतिशबाजी कर रहे थे। रात करीब 9:45 बजे यश गुप्ता ने आतिशबाजी की आवाज काफी तेज होने से हर्ष डर गया।

वह घर की चौखट से अंदर भागने लगा। इसी बीच सीधे ही सिर के बल गिर गया। संभवत वहां रखी नुकीली चीज हर्ष के सिर में घुस गई। हर्ष से सिर से खून बहते देखकर परिवार के लोग आनन फानन में उसे केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर बच्चे का उपचार कराया गया।

हालत ज्यादा बिगड़ने पर रात करीब तीन बजे रेफर कराने के बाद परिवार के लोग आंनद अस्पताल ले गए। वहां पर सुबह 4:45 पर उपचार मिलते समय ही हर्ष की मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि पड़ोसी यश गुप्ता की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। हर्ष तेज आवाज की आतिशबाजी कर रहे थे। पीड़ित परिवार की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

नीरज के परिवार में इकलौता बेटा था हर्ष

नीरज की शादी प्रिया से हुई थी। उनके बड़ी बेटी और छोटा बेटा हर्ष था। हर्ष का 27 दिसंबर को जन्मदिन है। इसवर्ष वह पांच साल का हो गया है। परिवार के लोग इस वर्ष हर्ष का बड़ा जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। हर्ष की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा था। मम्मी प्रिया भी बेटे की मौत पर बदहवास हो गई। पोस्टमार्टम में सामने आया कि हर्ष के सिर में नुकीली वस्तु के लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- नीलगाय बनी काल: मेरठ-पौड़ी हाईवे और शामली-मेरठ मार्ग पर हुए हादसों में महिला व SI की मौत, पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।