विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड में यूपी की दो बहनों की मौत, परिवार के चार लोग घायल

Published: Wed, 27 Aug 2025 03:06 PM (IST)

Meerut News माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गया मेरठ और बागपत का एक परिवार भूस्खलन की चपेट में आ ...और पढ़ें

चांदनी और नीरा वर्मा का फाइल फोटो। सौ. स्वजन
चांदनी और नीरा वर्मा का फाइल फोटो। सौ. स्वजन

जागरण संवाददाता, मेरठ। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गया परिवार भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस दौरान दो बहनों की मौत हो गई और परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों का जम्मू के अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं।

मवाना निवासी अमित वर्मा पुत्र अशोक वर्मा अपनी पत्नी 35 वर्षीय नीरा वर्मा, बेटी विधि वर्मा व बागपत के खेकड़ा निवासी अपनी साली 32 वर्षीय चांदनी, उनके पति मयंक व चांदनी की सास के साथ वैष्णो देवी गए थे। अशोक वर्मा ने बताया कि मंगलवार की देर रात बेटे अमित वर्मा का फोन आया। उसने बताया कि जैसे ही वह परिवार के सदस्यों के साथ श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर अर्द्धकुंवारी के पास पहुंचे तभी भूस्खलन की चपेट में आकर पत्नी नीरा वर्मा व साली चांदनी की मौत हो गई। वह स्वयं, बेटी विधि, चांदनी की सास व मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से परिवार में गमगीन माहौल है। अमित वर्मा की मवाना में बीवियां मंदिर वाली गली में सुनार की दुकान है। सोमवार को वह सभी दिल्ली से वैष्णो देवी गए थे।

दवा लेने गए वृद्ध की हादसे में मौत

संवाद सूत्र, दौराला (मेरठ)। दौराला थानाक्षेत्र के बफावत गांव निवासी 65 वर्षीय जयप्रकाश मंगलवार को साइकिल से दौराला में डाक्टर से दवा लेने आए थे। वापस लौटते समय गांव से कुछ दूर एक ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल काफी दूर तक घिसटती चली गई। ट्रक का पहिया उतरने के कारण उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक को रोक लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पहले जयप्रकाश की पत्नी की भी मौत हो गई थी।