Move to Jagran APP

यमुना खतरे के निशान से ऊपर, कई ट्रेनें रद; यहां देखें पूरी सूची Meerut News

शुक्रवार को दिल्‍ली में यमुना का जलस्‍तर 207 मीटर तक जाने का अनुमान है जोकि खतरे के निशान से काफी ऊपर है। इस पर बने लोहे के पुल पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

By Prem BhattEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 10:51 AM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 10:51 AM (IST)
यमुना खतरे के निशान से ऊपर, कई ट्रेनें रद; यहां देखें पूरी सूची Meerut News
यमुना खतरे के निशान से ऊपर, कई ट्रेनें रद; यहां देखें पूरी सूची Meerut News

मेरठ, जेएनएन। यमुना का जलस्तर बढ़ने से पुरानी दिल्ली में लोहे के पुल से ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। यमुना का जल स्‍तर बढ़ने के बाद बागपत, शामली, सहारनपुर, बुलंदशहर आदि स्‍थानों पर ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी सूचना के दर्जनभर ट्रेन रद होना व बाकी का देरी से चलना यात्रियों के लिए आफत बन गया है। सुबह दिल्ली को जाने वाली एक ट्रेन का ही संचालन हुआ।

लोहे के पुल पर आवागमन बंद
पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार की दोपहर तक यमुना का जलस्‍तर 207 मीटर तक जाने का अनुमान है, जोकि खतरे के निशान से काफी ज्‍यादा है। मंगलवार शाम को पानी दिल्ली की तरफ बढ़ा तो यमुना खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। इस पर रेलवे ने शाहदरा से पुरानी दिल्ली जाने वाले रेलमार्ग स्थित लोहे के पुल पर आवागमन बंद कर दिया। स्टेशन कर्मचारियों के मुताबिक दिल्ली-शामली वाया सहारनपुर पर दौड़ने वाली ट्रेन संख्‍या 74021, 74024, 74025, 74026, 74027, 74028, 51909, 51906, 54058, 14546, 51910 व 51911 रद है। इनके अलावा बाकी सभी लेट है।
स्‍टेशन पर यात्रियों का जमावड़ा
सुबह दिल्ली को जाने वाली आधा दर्जन ट्रेन में से महज एक ट्रेन दिल्ली के लिए गई। बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रेन रद होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से ही यात्रियों का जमावड़ा स्टेशन पर लगा रहा। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्री बस व अन्य साधनों से गंतव्य तक पहुंचे। स्टेशन मास्टर रमेश कुमार का कहना है कि दिल्ली में लोहे के पुल बंद होने से संचालन प्रभावित है। वहीं शामली में भी दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें रद होने से यात्रियों को भारी दिक्‍कतों को सामना करना पड़ रहा है।

गाजियाबाद में रोकी जा रही ट्रेनें
दूसरी ओर यमुना का जलस्‍तर बढ़ने का असर बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर भी देखने को मिला। खुर्जा जंक्शन स्टेशन रुकने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट रहीं। इतना ही नहीं पुरानी दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद स्टेशन पर रोका जा रहा है। इसके अलावा कानपुर से चंडीगढ़ जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट करते हुए उसे बुलंदशहर-हापुड़ होते हुए निकाला गया है। 

loksabha election banner

ये भी पढ़ें : Flood Situation : नदियों का जलस्‍तर बढ़ने से दजनों गांवों में आवाजाही ठप, डूबने की कगार पर घर Meerut News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.