विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में कई रालोद और बसपा नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह के सामने की ज्‍वाइनिंग

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
Published: Sun, 27 Nov 2022 11:41 AM (GMT+05:30)

Bhupendra Singh बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने यहां मेरठ में रविवार को कहा कि भाजपा किसी को ...और पढ़ें

RLD BSP leaders joined BJP मेरठ में रविवार को कई रालोद और बसपा नेता भाजपा में शामिल हो गए।
RLD BSP leaders joined BJP मेरठ में रविवार को कई रालोद और बसपा नेता भाजपा में शामिल हो गए।

मेरठ, जागरण संवाददाता। RLD BSP leaders joined BJP भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रालोद और बसपा के कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। इसमें मेरठ गाजियाबाद बागपत बुलंदशहर के नेता शामिल है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी दल के नेताओं के तोड़ती नहीं है बल्कि उन्हें जोड़ती है जो भाजपा की विचारधारा से जुड़े होते हैं।

भाजपा में सभी का स्‍वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखते हैं। देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी का स्वागत है। ऑनलाइन सदस्यता लगातार चलती रहती है। जो भी आना चाहता है, उसके लिए दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं।

गलत रास्‍ते पर हैं जयन्‍त चौधरी

इस दौरान चौधरी चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जयन्‍त चौधरी गलत रास्ते पर हैं। वह चौधरी चरण सिंह की नीतियों और उनके रास्तों से भटक गए हैं। खतौली विधानसभा के उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा निश्चित रूप से जीतेगी। भाजपा ही हमेशा नंबर वन नहीं है। यहां के लोगों का विश्वास और प्रेम भाजपा के प्रति है। जयन्‍त चौधरी के एक बयान पर उन्होंने कहा कि मौसम सुहाना है, रालोद नेताओं के भाजपा में आ जाने से मौसम और भी ज्यादा सुहाना हो गया है।

ये नेता भाजपा में हुए शामिल

रालोद के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, सुदेश शर्मा (पूर्व विधायक मोदीनगर), अभिषेक चौधरी, भोपाल गुर्जर प्रदेश संगठन महामंत्री रालोद, संजय जाटव (रालोद की एससी एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष), नेहा सिरोही (रालोद में महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष), यशवर्धन, मुकेश चरला, यशवीर सिंह, पार्षद धर्मवीर सिंह, सतवीर गुर्जर, नरेंद्र भाटी भाजपा में शामिल। यह सभी नेता रालोद और बसपा के नेता हैं। 

जो नेता भाजपा में शामिल हुए, उनका प्रोफाइल

1 - यशवीर सिंह पुत्र स्व श्री सतपाल सिंह ग्राम - छान्शिया सरधना

राजनीतिक एवं सामयिक उपलब्धि - निरन्तर लगभग 10 वर्ष तक जिला अध्यक्ष, रालोद, मेरठ के दायित्व पर रहे। कई वर्षों मेरठ मण्डल अध्यक्ष, रालोद (भरत कमिश्नरी के दायित्व पर रहे। कई वर्षों तक क्षेत्रीय अध्यक्ष, रालोद (मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल) के दायित्व पर रहे। वर्तमान में रालोद, उप्र के संगठन मन्त्री के दायित्व पर है। इसी बीच वर्ष 2012 विधान सभा व वर्ष 2017 विधान सभा, सिवालखास का चुनाव रालोद के सिंबल पर लदे जिसमे काफी कम अन्तराल से चुनाव हारे।

----

2 - भोपाल सिंह गुर्जर पुत्र स्वर्गीय श्री मामचन्द गुर्जर ग्राम व पोस्ट पांचली खुर्द, बागपत रोड

राजनीतिक एवं सामाजिक उपलब्धि - वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक उम्र ब्लाक प्रमुख / प्रमुख का दायित्व रहा। कई वर्षों तक पश्चिमी उ०प्र० सचिव रालोद का दायित्व रहा। कई वर्षों तक पश्चिमी उ०प्र० महासचिव, रालोद का दायित्व रहा। कई वर्षों तक मेरठ मण्डल अध्यक्ष, रालोद मेरठ कमिश्नरी का दायित्व रहा। कई वर्षों तक प्रदेश महासचिव उ०प्र०, रालोद का दायित्व रहा। वर्तमान में क्षेत्रीय संगठन महासचिव, हस्तिनापुर क्षेत्र (मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल) का दायित्व है।

----

3 - संजय जाटव पुत्र श्री मास्टर कालू राम जाटव ग्राम अगवानपुर जिला मेरठ

राजनीतिक एवं सामाजिक उपलब्धि - ग्राम प्रधान अगवानपुर जिला मेरठ के दायित्व पर रहे। 2005 से वर्ष 2005 से वर्ष 2010 तक सदस्य जिला पंचायत के दायित्व पर रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रालोद 2005 मेरठ जिसमें बसपा प्रत्याशी राजबाला गौतम से मात्र एक वोट से हारे। कई वर्षों तक जिला अध्यक्ष युवा रालोद के दायित्व पर रहे। पश्चिमी उ०प्र० युवा रालोद उपाध्यक्ष के दायित्व पर रहे। उ०प्र० युवा रालोद सचिव के दायित्व पर रहे। वर्तमान में क्षेत्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ मेरठ मंडल (सहारनपुर एवं मेरठ मण्डल) के दायित्व पर है।

---

4 - नेहा विरोही पत्नी श्री नवीन सिरोही (स्व० चौ० अजीतसिंह जी की निकट रिश्तेदार है। ग्राम सदैपुर बुलन्दशहर

राजनीतिक एवं सामाजिक उपलब्धि - राष्ट्रीय लोकदल के द्वारा हरित प्रदेश आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई वर्तमान में क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रालोद (नारी शक्ति संगठन) के दायित्व पर है।

यह भी पढ़ें : Meerut News: कॉलेज में छात्रों ने शिक्षिका से बोला 'आई लव यू', वीडियो की वायरल, तीन के खिलाफ केस दर्ज