विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: कॉलेज में छात्रों ने शिक्षिका से बोला 'आई लव यू', वीडियो की वायरल, तीन के खिलाफ केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
Published: Sun, 27 Nov 2022 11:22 AM (IST)

Video Viral मेरठ में राधना के कालेज का वीडियो वायरल शिक्षिका से बोला आईलवयू और आपत्तिजनक शब्द। शिक्षिका की शिकायत ...और पढ़ें

Meerut Crime News मेरठ के कॉलेज में छात्रों ने एक शिक्षिका के साथ शर्मनाक हरकत की है।
Meerut Crime News मेरठ के कॉलेज में छात्रों ने एक शिक्षिका के साथ शर्मनाक हरकत की है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Crime News मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव के छात्रों द्वारा शिक्षिका के रिश्ते को तार-तार कर दिया। कालेज प्रांगण में शिक्षिका को "आई लव यू" और अपशब्द कहने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल किया तो शिक्षिका भौचक्की की रह गई। शिक्षिका ने किठौर थाने में एक युवती सहित तीन छात्रों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।

लगातार कर रहे परेशान

आरोप है कि इंटर के तीनों छात्र काफी दिनों से उसे परेशान कर रहे थे, लेकिन वह लगातार नजरअंदाज कर रही थी। इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया शिक्षिका की तहरीर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में एक युवती की भूमिका भी सामने आई है। राधना इनायतपुर स्थित डा राममनोहर लोहिया स्मारक इंटर कालेज की एक शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कई सप्ताह से इंटरमीडिएट के छात्र अमन, कैफ, अलतमस उसके साथ आपत्तिजनक शब्दो का उच्चारण कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल की वीडियो

कई बार उसे उन्हें समझाया लेकिन कोई असर नही हुआ। कई बार छात्रों ने छुट्टी के बाद रास्ते मे अपशब्दो का प्रयोग किया। हद तो तब हो गई जब छात्रों ने शिक्षिका को स्कूल प्रांगण में ही "आई लव यू" बोल डाला और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही नही कक्षा में अपशब्द प्रयोग करने का भी वीडियो छात्रों ने वायरल कर दिया। शिक्षिका को मामले की जानकारी एक छात्र ने फोन कर दी तो वह भौचक्की रह है। मामले की शिकायत थाना किठौर में की गई। इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि तीनो छात्रों व उनकी बहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शिक्षिका ने की थी प्रधानाचार्य से छात्रों की शिकायत, नही दिया ध्यान

शिक्षिका के भाई ने बताया कि उसकी बहन राधना के डॉ राम मनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज में हिंदी की अध्यापिका है। छात्रों द्वारा मोबाइल लाने और अभद्र व्यवहार की शिकायत करते हुए 12 नवंबर को लिखित रूप ने कक्ष बदलने के लिए प्रार्थना पत्र प्रधानाचार्य को दिया था लेकिन प्रधानाचार्य ने प्रार्थना पत्र लेने से इंकार कर दिया। मामले कोई कार्रवाई नही की गई। जिसके बाद छात्रों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने वीडियो वायरल कर दी। इस संबंध में प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह से बात करने का प्रयाश किया तो उन्होंने फोन रिसीव कर कट कर दिया।

यह भी पढ़ें : मेरठ में कई रालोद और बसपा नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह के सामने की ज्‍वाइनिंग