Meerut News: महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म; सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
यूपी के मेरठ में महिला से दुष्कर्म और मतांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि गांव के ही युवक ने नहाते समय उसकी वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो सोशल पर प्रसारित करने की धमकी दी। विरोध किया तो वह ब्लैकमेल कर उसे अपने ठिकाने पर बुलाने लगा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म व मतांतरण का दबाव बनाने पर पुलिस ने तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि गांव के ही युवक ने नहाते समय उसकी वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो सोशल पर प्रसारित करने की धमकी दी। विरोध किया तो वह ब्लैकमेल कर उसे अपने ठिकाने पर बुलाने लगा और उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को आरोपित व उसके स्वजन ने मतांतरण का दबाव बनाया। उसने मना किया तो आरोपित पीड़िता के स्वजन की हत्या करने की धमकी देने लगे।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जल्द गिरफ्तारी का दावा
थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर शादाब, छोटू, इदरीश व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP News: दारोगा के पीछे चाकू लेकर दौड़ा वेटर, होटल में मचा हंगामा; पढ़ें क्या है पूरा मामला