विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में 1500 के लिए छत्ता तोड़ने चढ़ा था युवक, मधुमक्खियों के हमले से 25 फीट नीचे गिरकर मौत

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:27 AM (IST)

मेरठ में एक युवक मधुमक्खियों के हमले के बाद 25 फीट ऊंचे टिन शेड से गिर गया, जिससे उसकी मौत ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. मधुमक्खियों के हमले से युवक 25 फीट ऊंचे शेड से गिरा।

  2. गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।

  3. पेपर मिल ने पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपये की सहायता दी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। पसवाड़ा पेपर्स लिमिटेड के टिन शेड पर लगे छत्ते को तोड़ते समय मधुमक्खियों ने युवक पर हमला बोल दिया। इसके बाद युवक 25 फीट ऊंचे टिन शेड से नीचे गिर गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर पर रखकर स्वजन पेपर मिल के गेट पर धरना देकर बैठ गए।

मिल प्रशासन के 17 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने के बाद स्वजन चले गए।परिसर में 25 फीट ऊंचे टीन शेड पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। गाजियाबाद के ठेकेदार विकास ने छत्ता तोड़ने के लिए 1500 रुपये में राहुल वाल्मीकि को बुलाया था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे राहुल छत्ता तोड़ने के लिए टिन शेड पर चढ़ा।

इसी बीच मधुमक्खियों के झुंड ने राहुल पर हमला कर दिया। मधुक्खियों के हमले से राहुल नीचे गिर गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने धुआं करने के बाद राहुल को उठाया और केएमसी अस्पताल लेकर आ गए। करीब पांच घंटे के उपचार के बाद राहुल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को स्वजन शव लेकर घर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा: इंजेक्शन लेकर दौड़ लगा रहे अभ्यर्थी, स्टेडियम में शौचालय से मिले रैपर और सिरिंज

इसके बाद गांव के लोगों के साथ पेपर मिल के गेट पर पहुंच गए। वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। एसओ अजय शुक्ला ने बताया कि पेपर मिल प्रबंधन की तरफ से पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। उसके बाद स्वजन और ग्रामीण मान गए। पीड़ित परिवार ने लिखकर दिया कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते।

यह भी पढ़ें- सपा MLA अतुल प्रधान से युवक ने की अभद्रता, मेरठ में मुस्लिम समाज के निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे विधायक