Move to Jagran APP

बुलंदशहर में दुष्कर्म के आरोपित हेड कांस्टेबल और सास को जेल, होमगार्ड व नंदोई को क्लीन चिट

बुलंदशहर में जांच के नाम पर महिला के घर रात में जाकर अश्लील बातचीत करने व दुष्कर्म के आरोपित हेड कांस्टेबल व सहयोगी महिला की सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल निलंबित होमगार्ड व नंदोई को क्लीन चिट। हेड कांस्टेबल को घर ले गई थी सास।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 10:51 PM (IST)
बुलंदशहर में दुष्कर्म के आरोपित हेड कांस्टेबल और सास को जेल।

बुलंदशहर, जेएनएन। जांच के नाम पर महिला के घर रात में जाकर अश्लील बातचीत करने व दुष्कर्म के आरोपित हेड कांस्टेबल व सहयोगी महिला की सास को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने हेड कांस्टेबिल को निलंबित कर दिया है। जांच के बाद होमगार्ड व महिला के नंदोई को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। पुलिस आरोपित पति व सौतन की तलाश कर रही है। पीडि़ता की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं मिल पाई है।

loksabha election banner

यह है मामला

ककोड़ थाना क्षेत्र में तैनात हेड कांस्टेबिल यशवंत सिंह राठौर और एक होमगार्ड एक महिला के यहां जांच के लिए देर रात पहुंचे। इस दौरान विवाहिता ने हेड कांस्टेबिल पर दुष्कर्म करने व पति, सास, नंदोई, सौतन व होमगार्ड पर सहयोग करने का आरोप लगाया था। विवाहिता का आरोप था कि सास समेत अन्य ससुरालियों ने दुष्कर्म की पटकथा लिखी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने को विवाहिता मायके वालों के साथ थाने पहुंची। रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर हंगामा हुआ। एसपी सिटी व सीओ ने मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने हेड कांस्टेबल व सास को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस को मिली बातचीत की आडियो

विवाहिता ने हेड कांस्टेबल की बातचीत की एक आडियो भी पुलिस को दी थी। बाद में उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी किया गया था। जांच के बाद शनिवार देर रात पीडि़ता की तहरीर पर हेड कांस्टेबल, पति, सास, होमगार्ड, नंदोई व सौतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना पुलिस ने सुबह हिरासत में लिए हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह राठौर व सास को जेल भेज दिया। एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। पीडि़ता की सास, पति, सौतन, हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह राठौर के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

इन्होंने कहा...

हेड कांस्टेबल को निलंबित कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में पीडि़ता का नंदोई और होमगार्ड बेकसूर पाए गए हैं।

-संतोष कुमार सिंह, एसएसपी।

यह भी पढ़ें: दागदार हुई यूपी पुलिस : बुलंदशहर में हैड कांस्टेबल ने विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.