Move to Jagran APP

दागदार हुई यूपी पुलिस : बुलंदशहर में हैड कांस्टेबल ने विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

बुलंदशहर में एक विवाहिता से थाने के हैड कांसटेबल ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सौतन और पति पर लगाया आरोपितों का सहयोग करने का आरोप। एसपी सिटी और सीओ सिकंदराबाद ने पीड़िता से की पूछताछ मेडिकल परीक्षण को भेजा।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 10:56 PM (IST)
दागदार हुई यूपी पुलिस : बुलंदशहर में हैड कांस्टेबल ने विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
बुलंदशहर में हैड कांस्टेबल ने विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म।

बुलंदशहर, जेएनएन। ककोड़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से थाने के हैड कांसटेबल ने दुष्कर्म किया। हैडकांसटेबिल एक मामले में जांच के लिए विवाहिता के घर आया था विवाहिता का आरोप है कि पूछताछ के बहाने उसे अलग कमरे में ले जाकर हैड कांसटेबिल ने बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। साथ आया एक होमगार्ड इस दौरान कमरे के बाहर खड़ा रहा। विवाहिता ने पति व सौतन पर भी दुष्कर्म में सहयोग का आरोप लगाया। हैडकांसटेबिल की अश्लील बातचीत की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है बताया गया कि इसे पीड़िता ने ही मोबाइल से बनाया है। उधर, वीडियो वायरल होने व थाने पर दुष्कर्म की तहरीर देने पर एसपी सिटी व सीओ सिकंदराबाद तत्काल थाने पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित हैडकांसटेबिल को हिरासत में ले लिया गया है। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच बारीकी से करने के आदेश दिए है।

loksabha election banner

यह है मामला

ककोड़ थाने के नजदीक ही एक परिवार रहता है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने घटना शुक्रवार रात की बतायी है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है।इसी कारण वह उसे मारता पीटता है। मारपीट के कारण दस दिन पूर्व दोनों पक्षों में फैसला कराने को एक पंचायत हुई थी। समझाने पर वह मान गया था। चार दिन पहले फिर उसे पीटा गया। इसकी शिकायत उसने थाने में की। इसी मामले में जांच को हैडकांसटेबिल आया था। आरोप है कि हैडकांसटेबिल एक होमगार्ड व उसके पति के साथ रात में घर आया। तीनों नशे में धुत्त थे। हैडकांसटेबिल ने उसे पूरा मामले बताने को एक कमरे में चलने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान उसकी सौतन भी वहां आ गयी। हैड कांसटेबिल, पति व सौतन ने उसे बंधक बनाया। होमगार्ड कमरे के बाहर खड़ा रहा। बंधक बनाने के बाद हैडकांसटेबिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी महिला का कहना है कि पति व सौतन ने हैडकांसटेबिल का सहयोग किया। सुबह पीड़िता ने फोन कर अपने मायके वालों को बुलाया और थाने पहुंची और हैडकांसटेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय टाल मटोल करती रही। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार त्रिपाठी को पूरे मामले की जानकारी दी गयी। उन्होंने एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी व सीओ नम्रता सिंह को पूरे मामला बताया। एसपी सिटी व सीओ तत्काल थाने पहुंचे तथा महिला से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। आरोपित हैड कांसटेबिल को भी बुलाकर पूछताछ की गयी। देर शाम तक हैडकांसटेबिल से पूछताछ की जा रही थी। हैडकांसटेबिल को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। घटना देर रात तक दर्ज नहीं हो पायी है इसमें उसने हैडकांसटेबिल, होमगार्ड, पति, सास, सौतन, बहनोई को नामजद किया गया है।

ऑडियो ने खोली घटना की पोलसुबह से एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रही है। पीड़िता का कहना है कि जब हैड कांस्टेबल उसे कमरे में ले गया तो उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। पीड़िता ने मोबाइल पर वाइस रिकार्डिंग लगा दी। छह मिनट की वाइस रिकार्डिंग में एक व्यक्ति उससे अश्लील बातें कर रहा है। उसे आश्वासन दे रहा है कि वह उसके पति और प्रेमिका पर कार्रवाई कर देगा। अब पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आवाज क्या वाकई हैड कांस्टेबल की ही है।

कलह, ड्रामा या हकीकत

दरअसल, पीड़िता तीन वर्षों से अपने पति से अलग लोनी में मायके में रह रही थी। इस दौरान पति ने दूसरा निकाह भी कर लिया था। एक माह पूर्व ही पीड़िता घर लौटी है। पूर्व में भी पति, सास और प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छह दिन पूर्व भी मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आडियो रिकार्डिंग में अश्लील बातों से सुनकर पुलिस अधिकारियों की शक की सुई आरोपित पर घूम गई है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

इन्होंने कहा...

मामला संज्ञान में है और एसपी सिटी तथा सीओ सिकंदराबाद को जांच के लिए थाने भेजा है। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जांच-पड़ताल जारी है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

-संतोष कुमार सिंह।

पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। हैड कांस्टेबल ने पूर्व में मारपीट के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, ऐसे में आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि आडियो में आरोपित शक के दायरे में है। फिलहाल जांच की जा रही है।

-नमृता श्रीवास्तवसीओ सिकंदराबाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.