मेरठ के सरधना में दो संप्रदाय के लोगों में फायरिंग-पथराव
मेरठ के सरधना में दो संप्रदाय के लोगों के बीच जमकर संघर्ष के दौरान पथराव और फायरिंग में छह लोग घायल हो गए। बीच सड़क से बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था।
By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 11:43 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 11:45 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। सरधना के गांव दुर्वेशपुर में रविवार सुबह बाइक हटाने को लेकर अनुसूचित जाति और सम्प्रदाय विशेष के लोगों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। पथराव और फायरिंग में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को मेरठ के केएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है।
23 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में दोनों पक्षों के बीच एक पुराना विवाद चला आ रहा है। विवाद को लेकर पहले में भी संघर्ष हो चुका है। रविवार को गांव के ही अंकुर की बाइक सड़क के बीच में खड़ी थी। इसी दौरान सगीर के रिश्तेदार कार में सवार होकर गांव पहुंचे और बाइक हटाने को कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते संघर्ष के बाद पथराव और फायरिंग शुरू हो गई।
सिर में लगी गोली, मेरठ रेफर
संघर्ष में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। जबकि 60 वर्षीय गंगाशरण के सिर में गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। एक पक्ष के रमजान पुत्र सगीर, शौकत पुत्र अब्दुल हकीम, कमरजहां पुत्री निजामुद्दीन और पांच वर्ष का मासूम बंटी पुत्र साजिद घायल हो गए। पुलिस ने अंकुर जाटव की तहरीर पर रमजान समेत 15 नामजद व 20 अज्ञात, जबकि रमजान की तहरीर पर अंकुर जाटव समेत आठ नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इनका कहना है
एसओ धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें