विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूल्हा लाया म्यूजिक सिस्टम तो बिगड़ गई दुल्हन, सुबह लौटी बरात; शाम को निकाह

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:38 AM (IST)

हस्तिनापुर के बस्तौरा गांव में म्यूजिक सिस्टम लाने पर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया, जिससे बारात बिना निकाह के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. म्यूजिक सिस्टम पर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में हुआ विवाद।

  2. विवाद के चलते बारात बिना निकाह के वापस लौटी।

  3. जिम्मेदारों की मध्यस्थता से शाम को हुआ निकाह।

संवाद सूत्र, हस्तिनापुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के बस्तौरा गांव में शादी समारोह के दौरान म्यूजिक सिस्टम लाने पर दुल्हन व दूल्हा पक्ष में विवाद हो गया। नाराज दूल्हा पक्ष बिना निकाह के बरात वापस लेकर चला गया। देर शाम दोनों पक्षों के जिम्मेदारों ने बैठकर समझाया ओर विवाद समाप्त कराया। सहमति के बाद गणमान्य लोगों की मौजूदगी में निकाह की रस्म पूरी कराई गई और दुल्हन को विदा किया गया।
ग्राम बस्तौरा में एक ही परिवार में दो सगी बहनों की शादी थी। इसके लिए अलग-अलग स्थानों से दो बरात आई थीं। इनमें से एक बरात थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर से आई थी।

लड़की पक्ष ने दूल्हा पक्ष से म्यूजिक सिस्टम लाने को किया था मना

चढ़त के दौरान मुबारिकपुर से आया दूल्हा बरात के साथ म्यूजिक सिस्टम संग लाया था। लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि रिश्ता तय होने से पहले ही लड़के पक्ष को बता दिया था कि परिवार में एक मौत के कारण शोक का माहौल है। इसलिए म्यूजिक सिस्टम न लाए। म्यूजिक सिस्टम को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।

दोनों पक्षों के जिम्मेदारों ने समझाकर विवाद कराया समाप्त

इसके बाद भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लड़की पक्ष ने निकाह करने से इनकार कर दिया। इस पर मुबारिकपुर से आई बरात बिना निकाह वापस लौट गई। उसी घर में आई दूसरी बरात की शादी की रस्में संपन्न करा दी गई थीं। देर शाम दोनों पक्षों के बीच जिम्मेदार लोगों ने बातचीत की। इसके बाद उन्होंने आपसी सहमति बनाई।

समाज के संपर्क लोगों तथा गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों ने विवाद समाप्त कर निकाह कराने को कहा। इसके बाद मुबारिकपुर से बरात फिर गांव बस्तौरा आयी। निकाह की रस्म पूरी कराकर दुल्हन को विदा किया गया।

निकाह के बाद दुल्हन हुई विदा

थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभ में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की जानकारी मिली है और आपसी सहमति से निकाह संपन्न कराया गया।

यह भी पढ़ें- पेड़ों पर लटके बैग देखकर लोग हुए हैरान, ताजमहल पर रिकॉर्ड तोड़ पहुंचे पर्यटक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।