पेड़ों पर लटके बैग देखकर लोग हुए हैरान, ताजमहल पर रिकॉर्ड तोड़ पहुंचे पर्यटक
ताजमहल पर रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। लाकर रूम से ...और पढ़ें

लॉकर रूम में बैग रखने के बजाय पेड़ पर लटका गए पर्यटक।
HighLights
रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के कारण बढ़ी भीड़
लाकर रूम की कमी से पर्यटकों ने पेड़ पर टांगे बैग
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों के उमड़ने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। लाकर रूम से लेकर प्रवेश द्वार तक लाइन लगी रहीं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने से यह स्थिति हुई। पश्चिमी गेट पर लाल बिल्डिंग स्थित एडीए के लाकर रूम पर लंबी लाइन की वजह से पर्यटकों ने अपने बैग पेड़ पर टांग दिए।
दिनभर में 35 हजार से अधिक पर्यटकों ने टिकट लेकर ताजमहल देखा। इसमें 15 वर्ष तक के निश्शुल्क प्रवेश पाने वाले बच्चों और वीआइपी को शामिल कर लें तो करीब 50 हजार पर्यटकों ने दिनभर में स्मारक निहारा।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के अभ्यर्थियों की वजह से रही भीड़
ताजमहल पर रविवार को सुबह से ही पर्यटक उमड़े। सुबह नौ बजे के बाद पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो पर टिकट लेने, टर्न स्टाइल गेट पर टिकट स्कैन करने और डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) पर सुरक्षा जांच के लिए लाइन लगी। पर्यटकों को आधा घंटे तक का इंतजार लाइन में लगकर करना पड़ा। पूर्वी गेट पर दोपहर एक बजे के बाद लाइन लगी।
ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति: दिन, भारतीय, विदेशी, कुल
- शनिवार, 29,998, 3196, 33,194
- रविवार, 32,941, 2786, 35,727
लॉकर रूम की जगह पेड़ पर लटकाए बैग
पर्यटकों के अधिक संख्या में आने से लॉकर रूम में उनके सामान की सुरक्षा जांच में समय लगा, जिससे वहां भी लाइन लगी। लाइन में लगने से बचने को कुछ युवा अपने बैग पेड़ पर टांगकर चले गए। इंटरनेट मीडिया में पेड़ पर चढ़े पर्यटक और वहां टंगे बैग के फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे हैं।