अमित हत्याकांड में पत्नी-प्रेमी को मुत्युदंड: जानिए कैसे हुआ सांप के काटने की कहानी पर्दाफाश?
मेरठ में अमित की हत्या के मामले में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मौत की सजा सुनाई गई है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अमित की हत्या में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड।
पुलिस ने पोस्टमार्टम से गला घोंटकर हत्या का खुलासा किया।
सांप के काटने की झूठी कहानी रचकर गुमराह करने का प्रयास।
जागरण संवाददाता, मेरठ। अमित कश्यप के चेहरे पर नाखूनों के निशान देखकर पुलिस को हत्या का शक हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने उसे उठाना चाहा तो परिवार ने विरोध किया। सांप के काटने पर सरकार से आर्थिक मदद मिलने की बात समझाने के बाद परिवार तैयार हुआ, लेकिन रविता ने शव उठाने नहीं दिया। पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया और रिपोर्ट का इंतजार किया।
हत्या के चार दिन बाद आई रिपोर्ट में पता चला कि गला दबाए जाने से दम घुटने के कारण अमित की मौत हुई थी। नाक पर नाखूनों के निशान और होंठ पर चोट के निशान भी मिले। पुलिस के मुताबिक, गला दबाने के दौरान हुई छीना-झपटी में नाक पर निशान पड़े थे।
तत्कालीन थाना प्रभारी इंदू वर्मा ने बताया कि रविता की मोबाइल काल डिटेल की जांच में रात को अमरदीप से 51 बार बातचीत का पता चला। इसके बाद रविता और अमरदीप को हिरासत में लेकर अलग-अलग बयान दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अमित की हत्या करना कबूल किया।
नाक पर नाखून की खरोंच और होंठ पर चोट के बावजूद स्वजन बता रहे थे हादसा
तत्कालीन थाना प्रभारी इंदू वर्मा ने बताया कि अमित की मौत के बाद घटनास्थल पर सांप की मौजूदगी ने शुरुआती तौर पर मामले को सांप के काटने से जोड़ने की आशंका पैदा की थी। परिवार ने यह भी बताया कि 12 अप्रैल की रात सांप अमित के साथ रहा था। पोस्टमार्टम में सामने आए तथ्यों ने इस कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। रविता ने बताया कि शाकुंभरी देवी के दर्शन से लौटते समय बस में बेटी को गोद में लेते हुए अमित का होंठ सीट से टकरा गया था।
विवेचक इंदु वर्मा ने विरोध के बावजूद कराया पोस्टमार्टम
इंदू वर्मा ने कहा कि पड़ताल शुरू की गई, तब सामने आया कि हत्या की साजिश में इस्तेमाल घोड़ा पछाड़ सांप को एक हजार रुपये में खरीदा था। अमरदीप ने अपने साथी राजकुमार से सांप की व्यवस्था करने को कहा था। राजकुमार ने निखिल से संपर्क किया।
गला दबाकर हत्या का राज
यह भी पढ़ें- मेरठ सांप कांड: परिवार के मना के बाद भी दारोगा ने कराया था अमित का पोस्टमार्टम, तब खुला रविता का राज
खुला
निखिल ने कृष्ण और उसने 75 वर्षीय सपेरे प्रीतम नाथ से पूजा के लिए सांप लिया। इसके बाद सांप राजकुमार के माध्यम से अमरदीप तक पहुंचा। अमरदीप ने सांप को बैग में रखकर खेत में छिपा दिया था। रात के समय अमरदीप सांप को लेकर रविता के घर पहुंचा था। अमित की हत्या कर सांप को चारपाई पर छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें- अमित हत्याकांड में रविता और अमरदीप को मुत्युदंड: जज ने कहा-यह वैवाहिक विश्वास की हत्या, डेढ़ साल में सुनाई सजा
अमरदीप ने रविता को दिया था शादी करने का झांसा
अमरदीप ने रविता को बताया था कि अमित की मौत के बाद वह शादी कर लेगा। साथ ही उसके तीनों बच्चों बेटा अनिकेत व दूसरे नंबर की बेटी अन्नु व सबसे छोटी गौरी की देखभाल करेगा। अमित का अंतिम संस्कार करने के बाद भी दोनों आपस में मिलकर बात करते थे। रविता के ससुरालियों के सामने अमरदीप चाची कहकर बुलाता था। तब भी परिवार को अमरदीप पर कोई शक नहीं हुआ।
