विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ सांप कांड: परिवार के मना के बाद भी दारोगा ने कराया था अमित का पोस्टमार्टम, तब खुला रविता का राज

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:07 PM (IST)

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में जिला कोर्ट ने पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा ...और पढ़ें

अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी हुई।

अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी हुई।

HighLights

  1. मेरठ कोर्ट ने पत्नी-प्रेमी को सुनाई फांसी की सजा।

  2. सांप से डसवाकर की गई थी अमित कश्यप की हत्या।

  3. विवेचक इंदू वर्मा ने किया था हत्याकांड का खुलासा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में शुक्रवार को जिला कोर्ट ने दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई।

इस हत्याकांड के खुलासे में सबसे अहम भूमिका निभाई विवेचक दारोगा इंदू वर्मा ने। दरअसल, उनको मामले में शक हुआ, इसके बाद परिजनों और पत्नी के विरोध के बाद भी उन्होंने अमित का पोस्टमार्टम कराया। तब जाकर पूरे हत्याकांड का राजफाश हुआ।

जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सामने आया कि रविता ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। वारदात की रात अमित के बिस्तर में कमर के नीचे 'घोड़ापछाड़' सांप की पूंछ दबा दी गई थी।

पूंछ दबने पर सांप ने अमित को पांच बार डसा था। शरीर पर डसने के निशान देखकर ग्रामीणों ने शुरुआत में इसे प्राकृतिक सर्पदंश से हुई मौत मान लिया था।

कितनी तारीखों में हुई सुनवाई?

अमित हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आने से पहले 86 तारीखों में सुनवाई चली। 12 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने 7 अक्टूबर को दोनों को दोषी करार दिया था।

विवेचक ने जोड़ीं अहम कड़ियां और अधिवक्ता ने कोर्ट में मजबूती से साक्ष्य रखे

अमित कश्यप हत्याकांड की विवेचक दारोगा इंदू वर्मा ने मामले की कड़ियां जोड़ीं, जबकि सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फरजाना मकसूद ने अदालत में साक्ष्य पेश किए। सपेरे प्रीतमनाथ की गवाही अहम मानी गई। रविता और अमरदीप की कॉल डिटेल से उनके प्रेम संबंधों का खुलासा हुआ।

मुस्कान, साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को भी सजा-ए-मौत, एक सप्ताह में चार  दोषियों को फांसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan

सांप से डसवारकर पति को मार डाला

12 अप्रैल 2025 की रात अमित की पत्नी रविता ने पड़ोसी प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के आरोप पत्र में कहा गया है कि रविता ने अमित का हाथ पकड़ा था, जबकि अमरदीप ने उसका गला दबाया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और घटना को दूसरा रूप देने के लिए शव के पास चारपाई पर सांप छोड़ दिया गया था।

सुबह बच्चे ने जगाया तो सामने आया पूरा मामला

13 अप्रैल की सुबह अमित का पांच वर्षीय बेटा अनिकेत उसे जगाने पहुंचा। काफी प्रयास के बाद भी अमित नहीं उठा तो उसने शोर मचाया। स्वजन ने आकर देखा तो अमित की कमर के नीचे सांप दबा हुआ था। पिंटू और सुखपाल ने सांप को डिब्बे में बंद कर दिया।

अमित के चेहरे, गर्दन और नाक पर चोट के सात निशान मिले थे। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें- अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा