Move to Jagran APP

Commonwealth Games: एथलीट प्रियंका गोस्वामी बोलीं- भारतीय संस्कृति से दुनिया को परिचित कराने पोडियम पर लेकर गई लड्डू गोपाल

Commonwealth Games 2022 बर्मिंघम में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटीं प्रियंका गोस्वामी का मेरठ में जोरदार स्‍वागत हुआ। उन्‍होंने दैनिक जागरण से कामनवेल्थ गेम्स के दौरान अपने अनुभव साझा किए। उनकी लड्डू गोपाल में अगाध आस्था है।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 05:46 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 05:46 PM (IST)
Commonwealth Games: एथलीट प्रियंका गोस्वामी बोलीं- भारतीय संस्कृति से दुनिया को परिचित कराने पोडियम पर लेकर गई लड्डू गोपाल
प्रियंका गोस्वामी बोलीं- भारतीय संस्कृति से दुनिया को परिचित कराने पोडियम पर लेकर गई लड्डू गोपाल

मेरठ, जागरण संवाददाता। बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स की पैदल चाल (वाकिंग रेस) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वालीं प्रियंका गोस्वामी अपने घर आ गई हैं। मंगलवार को उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। प्रियंका गोस्वामी की लड्डू गोपाल में अगाध आस्था है। रजत पदक लेने पोडियम पर जाते समय भी लड्डू गोपाल उनके साथ थे। उन्‍होंने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि वह भारतीय संस्कृति को दुनिया को दिखाने के लिए ही पोडियम पर लड्डू गोपाल लेकर गईं थीं।

loksabha election banner

लड्डू गोपाल को देती हैं पदक प्राप्ति का श्रेय 

पोडियम पर लड्डू गोपाल को लेकर जाने से चर्चा में आईं प्रियंका ने बताया कि वह लड्डू गोपाल की भक्ति में रमी हैं। खेल पर ज्यादा ध्यान देने से लड्डू गोपाल को थोड़ा ही समय दे पाती हैं। इस भक्ति को वह पदक प्राप्ति का श्रेय देते हुए कहती हैं कि हर दिन लड्डू गोपाल का ध्यान रखना होता है, इसलिए शेड्यूल अच्छा हो जाता है। रविवार का भी दिन अच्छा बीतता है। भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं के पालन में शरमाना नहीं चाहिए। वह भारतीय संस्कृति को दुनिया को दिखाने के लिए ही पोडियम में लड्डू गोपाल लेकर गई थीं। 

लड्डू गोपाल से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा 

प्रियंका गोस्वामी की लड्डू गोपाल में अगाध आस्था है। लाकडाउन के दौरान वह काफी तनाव में थीं, उनकी माताजी के पास काफी समय से लड्डू गोपाल हैं। तब उन्होंने उनको लड्डू गोपाल दिए। अब वह हमेशा उनके साथ रहते हैं। इसके बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आया है। धीरे-धीरे तनाव और आलस भी दूर होता गया। प्रियंका बताती हैं कि लड्डू गोपाल से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वह सुबह-शाम उन्हें फल और मिष्ठान का भोग लगाती हैं। टोक्यो ओलिंपिक के बाद कामनवेल्‍थ गेम्‍स में भी लड्डू गोपाल उनके साथ रहे। 

हेयर स्टाइल और फैशन पर देती हैं पूरा ध्यान 

प्रियंका जितनी अच्छी खिलाड़ी हैं, उतनी ही स्टाइलिश और फैशनेबल हैं। उन्होंने बताया कि कामनवेल्थ गेम्‍स में जाने के लिए हेयरस्टाइल को बेहतर कराया था। जब भी कहीं जाती हैं तो हेयर स्टाइल, नेल पेंट और कपड़ों पर विशेष ध्यान देती हैं। समय और जगह के अनरूप खुद को वह जल्दी ढाल लेती हैं। यही वजह है कि प्रियंका इंस्टाग्राम, खेल के मैदान और सामान्य जीवन में अलग-अलग दिखती हैं।

यह भी पढ़ें: अब एक ही लक्ष्‍य गोल्‍ड मिले और बजे राष्ट्रगान, मेरठ में बोलीं- कामनवेल्थ गेम्स में सिल्‍वर मेडल जीतने वाली प्रियंका गोस्वामी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.