विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में लगेगा पहला उद्योग, भूमि पूजन में आ सकते हैं CM योगी

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:00 AM (IST)

मेरठ के औद्योगिक गलियारे में अमेरिकी कंपनी बाल बेवरेज के एल्युमीनियम कैन प्लांट का भूमि पूजन 25 नवंबर को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है।

पहली तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है और सीएम योगी

पहली तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है और सीएम योगी

HighLights

  1. अमेरिकी कंपनी बाल बेवरेज का भूमि पूजन 25 नवंबर को।

  2. मेरठ औद्योगिक गलियारे में पहला बड़ा निवेश, 3000 करोड़।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ के औद्योगिक गलियारे में 214 हेक्टेयर के प्रथम चरण में सबसे पहला भूमि पूजन 25 नवंबर को एल्युमीनियम के बेवरेज कैन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बार बेवरेज के प्लांट का होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के भी इस कार्यक्रम में आने की संंभावना है।

प्रदेश के पांच औद्योगिक एक्सप्रेसवे के किनारे कुल 30 औद्योगिक गलियारों को विकसित किया जा रहा है। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे भी 11 जनपदों में औद्योगिक गलियारों के लिए जमीन की खरीद की जा रही है। मेरठ में बिजौली और खरखौदा गांव की 214 हेक्टेयर भूमि में औद्योगिक गलियारा का प्रथम चरण विकसित हो रहा है।

82226243

190 हेक्टेयर से अधिक भूमि की खरीद के बाद यूपीडा ने यहां विकास कार्य शुरू करा दिए हैं। चयनित एजेंसी ब्लैकलीड इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर कोमल सिंह ने बताया कि औद्योगिक गलियारा में सात मुख्य सड़कों का निर्माण होगा। उनके किनारे प्रीकास्ट तकनीक से सीमेंटिड नालों का निर्माण कराया जा रहा है।

सड़कों के लिए मिट्टी भराव और लेवल का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कंपनी ने अपना प्लांट भी यहां स्थापित कर लिया है। यूपीडा ने प्रथम फेज की जमीन में कुल 24 भूखंड निर्धारित किए हैं। इनमें से सात का आवंटन विभिन्न कंपनियों को किया जा चुका है।

सरकार ने हाल ही में अमेरिकी कंपनी बाल कॉर्पोरेशन की भारतीय इकाई बाल बेवरेज पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड को लगभग 20 हेक्टेयर का भूखंड आवंटित किया है। जिस पर कंपनी तीन हजार करोड़ का निवेश करके पेय पदार्थों की पैकेजिंग के लिए एल्युमीनियम कैन बनाने का प्लांट स्थापित करेगी। इसकी जमीन की निशानदेही करा दी गई है।

82226149

कंपनी ने 25 नवंबर को भूमि पूजन की तैयारी की है। कंपनी ने इवेंट की व्यवस्था की जिम्मेदारी इवेंट कंपनी स्फिनक्स एडोनिस इंडिया को सौंपी है। इवेंट मैनेजर जुबैर चौधरी ने बताया कि आयोजन के लिए 100 गुना 120 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है।

एल्युमीनियम कैन बनाएगी बाल ब्रेवरेज

अमेरिका मूल की कंपनी बाल कॉरपोरेशन पेय पदार्थों, पर्सनल केयर और घरेलू उत्पादों के लिए पर्यावरण के अनुकूल रिसाइकिलेबल एल्युमीनियम के कैन और बोतलें बनाती है। भारत में यह कंपनी बाल बेवरेज पैकेजिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नाम से काम कर रही है।

भारतीय बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स, बीयर, एनर्जी ड्रिंक्स और डेयरी उत्पादों के लिए एल्युमीनियम कैन उपलब्ध कराती है।फिलहाल इसके भारत में दो प्लांट तलोजा (महाराष्ट्र) और श्री सिटी (आंध्र प्रदेश) में हैं। मेरठ में लगभग एक साल में कंपनी उत्पादन शुरू करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ के राली चौहान में 65 एमएलडी एसटीपी का निर्माण, काली नदी होगी स्वच्छ; जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तेज

इन कंपनियों को आवंटित हुए भूखंड

कंपनी का नाम भूखंड संख्या क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में)
बाल बेवरेज पैकेजिंग इंडिया प्रा. लि. 23 1,95,103
लोहम क्लीनटेक 17 1,59,028
लूम सोलर प्रा. लि. 24 33,400
मेटाक्राफ्ट 09 20,123
डीएसएन खंडेलवाल ट्रेडर्स 10 15,073
एसएसजी फार्मा प्रा. लि. 11 15,000
मैसर्स हैटवी कंस्ट्रक्शन 15 20,059


इन भूखंडों पर चल रही है आवंटन प्रक्रिया

भूखंड संख्या क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में)
08 20,089
14 16,044
22 1,07,565
25 12,464
26 16,031
28 37,235
कुल योग 2,09,428


औद्योगिक गलियारा में बड़े बड़े भूखंड है।जो कि बड़े उद्योगों के लिए हैं। यहां 15 हजार वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल के भूखंड नहीं हैं। मेरठ में लघु और मध्यम उद्योग हैं।जिनके लिए इतनी अधिक राशि का निवेश करके जमीन खरीदना संभव नहीं ।सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा देने का दावा करती है। लेकिन नया उद्योग लगाने के लिए मेरठ में कहीं भूमि उपलब्ध नहीं है। सरकार को औद्योगिक गलियारा में ही मघु और मध्यम उद्योगों के लिए क्षेत्र आरक्षित करके वहां छोटे भूखंड आवंटित करने चाहिए। ताकि स्थानीय उद्योगों को भी बढ़ावा मिल सके।- अनुराग अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईआईए

अमेरिकी कंपनी के प्लांट के 25 नवंबर को होने वाले भूमि पूजन की तैयारी शुरू हो गई हैं। जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री के शामिल होने तथा जनसभा के आयोजन की भी संभावना जताई जा रही है।- सुनील कुमार राय, एक्सईएन पीआईयू यूपीडा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।