विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा की तिथियां जारी, 45 मिनट पहले शुरू होगी 10वीं की परीक्षा, 30 मिनट पहले बंद होंगे प्रवेश

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:19 AM (IST)

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने वर्ष 2027 की आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. आईसीएसई 2027 परीक्षा अब 45 मिनट पहले 10:15 बजे से।

  2. परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य।

  3. प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए समय को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। काउंसिल की आईसीएसई बोर्ड परीक्षा अब पिछले वर्षों की तुलना में 45 मिनट पहले शुरू होगी।

काउंसिल ने मंगलवार को वर्ष 2027 की आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा के समय और केंद्र पर पहुंचने के निर्देशों को लेकर विद्यार्थियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

आईसीएसई की परीक्षाएं सुबह 11 बजे शुरू होने की बजाय इस वर्ष सुबह 10:15 बजे से शुरू होंगी। आईएससी की अधिकांश परीक्षाएं दोपहर दो बजे से ही आयोजित की जाएंगी। शहर में सेंट मेरीज एकेडमी, सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट थामस इंग्लिश मीडियम स्कूल, आल सेंट्स स्कूल, सेंट पैट्रिक्स एकेडमी, सेंट जेम्स स्कूल, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेंगे।

सीआईएससीई ने दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य किया है। आईसीएसई की सुबह 10:15 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 9:45 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठना होगा। वहीं सुबह नौ बजे शुरू होने वाले पेपर के लिए 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।

इसी तरह आईएससी की दोपहर दो बजे शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को 1:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठना होगा। दोनों परीक्षाओं में लिखित परीक्षा के निर्धारित समय के अतिरिक्त 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।

आईसीएसई की सुबह 10:15 बजे की परीक्षा का रीडिंग टाइम 10 बजे से शुरू होगा, जबकि सुबह नौ बजे की परीक्षा के लिए यह समय 8:45 बजे रहेगा। आईएससी में दोपहर दो बजे की परीक्षा के लिए 1:45 बजे से प्रश्नपत्र पढ़ने का समय मिलेगा। आइएससी की परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होकर आठ अप्रैल तक चलेंगी, जबकि आइसीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च तक चलेंगी।

आईएससी कक्षा 12 की डेटशीट

तिथि, विषय

  • 9 फरवरी : एनवायरनमेंटल साइंस
  • 10 फरवरी : इंग्लिश पेपर-1 लैंग्वेज,माडर्न इंग्लिश पेपर-1
  • 12 फरवरी : एप्लाइड मैथमेटिक्स, रोबोटिक्स पेपर-1
  • 15 फरवरी : इंग्लिश पेपर-2 लिटरेचर
  • 16 फरवरी : माडर्न इंग्लिश पेपर-2
  • 18 फरवरी : इकोनोमिक्स
  • 22 फरवरी : भारतीय एवं विदेशी भाषाएं
  • 24 फरवरी : केमिस्ट्री पेपर-1
  • 26 फरवरी : अकाउंटेंसी
  • 1 मार्च : मैथमेटिक्स
  • 3 मार्च : फिजिकल एजुकेशन
  • 4 मार्च : होम साइंस पेपर-1
  • 8 मार्च : फिजिक्स पेपर-1
  • 11 मार्च : बिजनेस स्टडीज
  • 12 मार्च : जियोग्राफी
  • 15 मार्च : बायोलाजी पेपर-1
  • 17 मार्च : कंप्यूटर साइंस पेपर-1
  • 19 मार्च : हिस्ट्री
  • 25 मार्च : सोशियोलाजी
  • 29 मार्च : कामर्स
  • 31 मार्च : साइकोलाजी
  • 2 अप्रैल : पालिटिकल साइंस
  • 5 अप्रैल : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • 6 अप्रैल : इलेक्टिव इंग्लिश
  • 8 अप्रैल : लीगल स्टडीज


आईसीएसई कक्षा 10 की डेटशीट

तिथि, विषय

  • 15 फरवरी : इंग्लिश लैंग्वेज पेपर-1
  • 18 फरवरी : लिटरेचर इन इंग्लिश पेपर-2
  • 22 फरवरी : मैथमेटिक्स
  • 24 फरवरी : ग्रुप-III इलेक्टिव सेक्शन-बी : रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि
  • 26 फरवरी : हिस्ट्री एंड सिविक्स पेपर-1
  • 1 मार्च : जियोग्राफी पेपर-2
  • 4 मार्च : हिंदी
  • 8 मार्च : फिजिक्स (साइंस पेपर-1)
  • 12 मार्च : केमिस्ट्री (साइंस पेपर-2)
  • 15 मार्च : बायोलाजी (साइंस पेपर-3)
  • 17 मार्च : ग्रुप-III इलेक्टिव सेक्शन-ए : म्यूजिक, कंप्यूटर एप्लीकेशन आदि
  • 19 मार्च : भारतीय एवं विदेशी भाषाएं
  • 25 मार्च : एनवायरनमेंटल साइंस (ग्रुप-II इलेक्टिव)
  • 29 मार्च : कमर्शियल स्टडीज (ग्रुप-II इलेक्टिव)
  • 31 मार्च : इकोनोमिक्स, फ्रेंच और संस्कृत (ग्रुप-II इलेक्टिव)

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • नियमित रूप से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा देनी होगी।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और निर्धारित स्टेशनरी ही ले जाने की अनुमति होगी।
  • मोबाइल, स्मार्टवाच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।
  • प्रश्नपत्र की सील पर्यवेक्षक के निर्देश के बाद ही खोलनी होगी।
  • परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा देंगे सवा लाख से अधिक अभ्यर्थी, मेरठ के अनेक अभ्यर्थियों को करनी होगी 500 KM की यात्रा  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।