विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीबीएसई डेटशीट: CBSE परीक्षा की टाइम टेबल देखें, मेरठ के 30,800 विद्यार्थी होंगे शामिल

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:37 AM (IST)

सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है, जिसमें मेरठ के करीब ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सीबीएसई 2027 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हुई।

  2. मेरठ से 30,800 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

  3. परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी, तैयारी का समय।

जागरण संवाददाता, मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में जिले के करीब 30,800 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें कक्षा 10वीं के 16,500 और 12वीं के करीब 14,300 परीक्षार्थी हैं। इनमें निजी परीक्षार्थियों को भी शामिल किए जाने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

सीबीएसई ने शुक्रवार छह नवंबर को दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। इस बार बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है। इससे विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

करीब एक महीने ही जारी हुई डेटशीट, 16 फरवरी से होंगी परीक्षाएं

खास बात यह है कि बोर्ड ने विषयों के संयोजन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया है, ताकि किसी विद्यार्थी के दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े।

कक्षा 10वीं के प्रमुख विषयों की डेटशीट: तारीख विषय

  • 16 फरवरी पेंटिंग
  • 17 फरवरी गणित (स्टैंडर्ड एवं बेसिक)
  • 19 फरवरी गृह विज्ञान
  • 22 फरवरी विज्ञान
  • 24 फरवरी कंप्यूटर एप्लीकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • 26 फरवरी अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव एवं लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
  • 3 मार्च हिंदी कोर्स-ए एवं हिंदी कोर्स-बी
  • 8 मार्च सामाजिक विज्ञान

कक्षा 12वीं के प्रमुख विषयों की डेटशीट: तारीख विषय

  • 16 फरवरी भौतिक विज्ञान
  • 18 फरवरी फिजिकल एजुकेशन
  • 22 फरवरी एनसीसी, फैशन स्टडीज
  • 23 फरवरी लेखाशास्त्र
  • 24 फरवरी चित्रकला
  • 25 फरवरी भूगोल
  • 27 फरवरी रसायन विज्ञान
  • 2 मार्च मनोविज्ञान
  • 3 मार्च विभिन्न भारतीय एवं विदेशी भाषाएं
  • 5 मार्च अंग्रेजी (कोर एवं इलेक्टिव)
  • 9 मार्च गणित (एप्लाइड एवं स्टैंडर्ड)
  • 11 मार्च गृह विज्ञान
  • 13 मार्च हिंदी
  • 15 मार्च हिंदुस्तानी म्यूजिक
  • 19 मार्च राजनीति विज्ञान
  • 20 मार्च कृत्रिम बुद्धिमत्ता
  • 25 मार्च जीव विज्ञान
  • 27 मार्च इतिहास
  • 30 मार्च समाज शास्त्र
  • 31 मार्च आइपी, सीएस, आईटी
  • 1 अप्रैल बिजनेस स्डीज
  • 8 अप्रैल लीगल स्टडीज
  • 9 अप्रैल रिटेल, वेब एप्लीकेशन

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Date Sheet 2027: सीबीएसई कक्षा दसवीं परीक्षा का टाइमटेबल जारी, 9 मार्च को होगा आखिरी पेपर; यहां देखें पूरी डेटशीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।